विदेश की खबरें | बीजिंग में कोविड-19 के मामलों में कमी के बाद रेस्तरां फिर से खोले गये
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. संग्रहालय, सिनेमा और जिम को 75 प्रतिशत क्षमता तक संचालित करने की अनुमति दी गई है और अब लोगों के घरों तक सामान को पहुंचाया जा सकता है।
संग्रहालय, सिनेमा और जिम को 75 प्रतिशत क्षमता तक संचालित करने की अनुमति दी गई है और अब लोगों के घरों तक सामान को पहुंचाया जा सकता है।
स्कूलों को पहले आंशिक रूप से खोला गया था लेकिन अब 13 जून से स्कूलों का संचालन पूरी क्षमता के साथ किया जा सकता है।
अधिकारियों को संक्रमण के मामले बढ़ने के बाद इमारतों और परिसरों को बंद करना पड़ा था और शहर में छह सप्ताह के दौरान संक्रमण के लगभग 1,800 मामले सामने आये थे। रविवार को नये मामलों की संख्या घटकर छह रह गई है।
शंघाई शहर में महामारी के कारण लगभग दो महीने तक पाबंदियां लागू रही। शहर में पिछले सप्ताह कुछ पाबंदियां हटाई गई थी लेकिन रेस्तरां बंद रहे।
बीजिंग और शंघाई दोनों शहरों में, मेट्रो या कार्यालयों, शॉपिंग मॉल या अन्य सार्वजनिक स्थानों में प्रवेश करने से पहले लोगों को पिछले 72 घंटों में कोविड के लिए कराई गई नेगेटिव जांच रिपोर्ट दिखानी होगी।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 06, 2022 03:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

