देश की खबरें | जनादेश को सम्मानपूर्वक स्वीकार करता हूं: येदियुरप्पा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने शनिवार को कहा कि विधानसभा चुनाव के नतीजों का 2024 के लोकसभा चुनाव पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

बेंगलुरु, 13 मई कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने शनिवार को कहा कि विधानसभा चुनाव के नतीजों का 2024 के लोकसभा चुनाव पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी राज्य में 28 लोकसभा सीटों में से 25 सीटें जीतने के लिए कड़ी मेहनत करेगी, जो उसने 2019 के चुनावों में हासिल की थी।

उन्होंने कहा, ‘‘चुनाव परिणाम का 2024 के चुनाव से कोई संबंध नहीं है। हमने 25 सीटें जीती थीं और नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए हम फिर से उन सीटों को जीतने के लिए ईमानदारी से प्रयास करेंगे।’’

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कर्नाटक के नतीजों से नहीं घबराने की अपील करते हुए कहा कि पार्टी अपनी हार के कारणों का आत्मविश्लेषण करेगी।

येदियुरप्पा ने कहा, ‘‘मैं जनता के इस फैसले को सम्मानपूर्वक स्वीकार करता हूं।’’

उन्होंने कांग्रेस से कहा कि वह लोगों से किए गए वादों का सम्मान करे।

उन्होंने कहा, ‘‘आप गारंटी देने के लिए हर दरवाजे पर गए थे और सत्ता में आने के तुरंत बाद उन्हें पूरा करने का वादा किया था। उन्हें पूरा करना आपका कर्तव्य है।’’

वह उन पांच गारंटी का जिक्र कर रहे थे जिन्हें कांग्रेस ने कर्नाटक में सत्ता में आने के पहले दिन लागू करने का वादा किया है। इन वादों में सभी घरों (गृह ज्योति) को 200 यूनिट मुफ्त बिजली, हर परिवार की महिला मुखिया (गृह लक्ष्मी) को 2,000 रुपये मासिक सहायता, बीपीएल परिवार (अन्न भाग्य) के प्रत्येक सदस्य को 10 किलोग्राम चावल मुफ्त, बेरोजगार स्नातक युवाओं के लिए हर महीने 3,000 रुपये और बेरोजगार डिप्लोमा धारकों (दोनों 18-25 आयु वर्ग में) को दो साल के लिए 1,500 रुपये (युवा निधि) और सार्वजनिक परिवहन बसों (शक्ति) में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Stats And Preview: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Toss Winner Prediction: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Uttarakhand Announces ‘No Vehicle Day’: उत्तराखंड में ‘नो व्हीकल डे’ का ऐलान, सीएम काफिले में 50 फीसदी कटौती और वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें