देश की खबरें | इस्तीफा दें पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री, या लगे राष्ट्रपति शासन : उप्र के मंत्री नितिन अग्रवाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुए दंगों पर चिंता जाहिर करते हुए रविवार को कहा कि इस घटना के लिये राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को इस्तीफा दे देना चाहिये, या फिर वहां राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया जाना चाहिए।

हरदोई (उप्र), 20 अप्रैल उत्तर प्रदेश के आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुए दंगों पर चिंता जाहिर करते हुए रविवार को कहा कि इस घटना के लिये राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को इस्तीफा दे देना चाहिये, या फिर वहां राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया जाना चाहिए।

अग्रवाल ने यहां 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए आरोप लगाया कि मुर्शिदाबाद में लोगों को मारा जा रहा है, लूटा जा रहा है और लोग मजबूरन पलायन कर रहे हैं।

उन्होंने दावा किया कि इसके बावजूद वहां की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक भी शब्द नहीं कहा और वह ‘तुष्टिकरण’ की हद पार कर चुकी हैं।

अग्रवाल ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल की सरकार मुर्शिदाबाद दंगों के मामले में कार्यवाही करने के बजाय दोषारोपण कर रही है और वहां “वोट बैंक” और “तुष्टिकरण” की राजनीति की खातिर लोगों को मरने के लिये छोड़ दिया जा रहा है।

मंत्री ने मांग करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी या तो इस्तीफा दे दें अन्यथा वहां राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए।

अग्रवाल ने किसी का नाम लिये बगैर कहा, ''हम सब कानून के दायरे में रहकर काम करते हैं। सरकार भी कानून के दायरे में रहकर काम करती है लेकिन कुछ लोग ऐसे होते हैं जो बिना डंडे के नहीं मानते हैं।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Operation Heavenly Hind: NIA का बड़ा खुलासा, ‘ऑपरेशन हेवेनली हिंद’ के जरिए भारत में अराजकता फैलाने की थी साजिश, दिल्ली समेत कई इलाकों में धमाकों की थी तैयारी

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Scorecard: धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 201 रनों का टारगेट, प्रभसिमरन सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 59वें मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स को हराकर सम्मान के साथ सीजन खत्म करना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू