देश की खबरें | बकाया वेतन को लेकर जंतर-मंतर पर एनडीएमसी संचालित अस्पतालों के रेजीडेंट डॉक्टरों ने प्रदर्शन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तरी दिल्ली नगर निगम द्वारा संचालित कुछ अस्पतालों के रेजीडेंट डॉक्टरों ने बृहस्पतिवार को जंतर-मंतर पर हाथ पर काली पट्टी बांध कर, हाथों में तख्तियां लेकर और नारे लगाकर अपने बकाया वेतन के भुगतान के लिए प्रदर्शन किया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 22 अक्टूबर उत्तरी दिल्ली नगर निगम द्वारा संचालित कुछ अस्पतालों के रेजीडेंट डॉक्टरों ने बृहस्पतिवार को जंतर-मंतर पर हाथ पर काली पट्टी बांध कर, हाथों में तख्तियां लेकर और नारे लगाकर अपने बकाया वेतन के भुगतान के लिए प्रदर्शन किया।

हिन्दू राव अस्पताल, कस्तूरबा अस्पताल और राजेन बाबू क्षय रोग अस्पताल के मास्क पहने हुए डॉक्टरों ने उच्च प्राधिकारियों से हस्तक्षेप कर समस्या का समाधान करने की मांग की।

यह भी पढ़े | यूपी में बिना इजाजत दाढ़ी रखने पर दारोगा इंतेसार अली सस्पेंड, SP ने बताई ये वजह.

हाल ही में तीनों अस्पतालों के दर्जनों डॉक्टरों ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने के बाद कैंडल लाइट मार्च निकाला था।

हिन्दू राव अस्पताल के रेजीडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अभिमन्यु सरदाना ने कहा, ‘‘हम यह मुद्दा उठा-उठा कर थक गए हैं, लेकिन अभी तक कोई समाधान नजर नहीं आ रहा है। इस वक्त हमें अस्पताल में होना चाहिए। लेकिन हमारे पास और कोई विकल्प नहीं है, अपनी मांग के लिए दबाव बनाने के अलावा। हम अपना बकाया वेतन चाहते हैं, यह हमारा मूल अधिकार है।’’

यह भी पढ़े | UP में 24 घंटे में कोरोना के 2402 नए केस, 35 लोगों की मौत: 22 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अस्पताल के आरडीए के सदस्य पिछले कई दिन से प्रदर्शन कर रहे हैं और पिछले तीन महीने का बकाया वेतन जारी करने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं।

कस्तूरबा अस्पताल के रेजीडेंट डॉक्टर्स भी बकाया वेतन को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

हिन्दू राव अस्पताल में रेजीडेंट डॉक्टर ज्योत्सना प्रकाश का कहना है, ‘‘हममें से कुछ लोग आज से शायद भूख हड़ताल भी करेंगे। एसोसिएशन द्वारा अंतिम फैसला किया जाना है।’’

उत्तरी दिल्ली नगर निगम के मेयर जयप्रकाश ने हाल ही में कहा था कि डॉक्टरों को जुलाई का वेतन दे दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी