विदेश की खबरें | इंडोनेशिया में भूस्खलन के बाद लापता लोगों की तलाश में जुटे बचावकर्मी, अब तक 23 शव बरामद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. जकार्ता, नौ जुलाई (एपी) इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप पर सोने की एक अवैध खदान में भूस्खलन के बाद बचावकर्मी मंगलवार को मलबा हटाकर लापता लोगों की तलाश में जुटे हैं। इस हादसे में कम से कम 23 लोगों की मौत हो चुकी है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

जकार्ता, नौ जुलाई (एपी) इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप पर सोने की एक अवैध खदान में भूस्खलन के बाद बचावकर्मी मंगलवार को मलबा हटाकर लापता लोगों की तलाश में जुटे हैं। इस हादसे में कम से कम 23 लोगों की मौत हो चुकी है।

प्रांतीय खोज एवं बचाव कार्यालय के प्रमुख हेरियांतो ने बताया कि दूरस्थ और पर्वतीय गांव बोन बोलांगो में रविवार को 100 से अधिक ग्रामीण सोने के लिए खुदाई कर रहे थे, तभी आसपास के पर्वतों से कई टन मिट्टी गिरी, जिससे उनके अस्थायी शिविर दब गए।

बचावकर्मियों ने भूस्खलन से तबाह हो चुके इस गांव में मंगलवार को और शव बरामद किए, जहां सोने की खान स्थित है।

हेरियांतो ने बताया, ‘‘मौसम में सुधार होने से हमें और शव बरामद करने में मदद मिली।’’

हेरियांतो के कार्यालय के अनुसार, 66 ग्रामीण भूस्खलन से बच निकले, बचावकर्मियों ने करीब 23 लोगों को जीवित बाहर निकाला, जिनमें से 18 लोग घायल हैं। तीन महिलाओं व चार वर्षीय लड़के समेत 23 शव बरामद किए गए हैं।

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के प्रवक्ता अब्दुल मुहारी ने बताया कि शनिवार से इस पर्वतीय जिले में हो रही मूसलाधार बारिश के कारण भूस्खलन हुआ और एक तटबंध टूट गया, जिससे बोन बोलांगो के पांच गांवों में बाढ़ आ गयी। बाढ़ के कारण करीब 300 मकान प्रभावित हुए और 1,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शरण लेनी पड़ी।

एक स्थानीय बचाव अधिकारी इलाहुदे ने बताया कि प्राधिकारियों ने शवों और लापता लोगों की तलाश के लिए पुलिस और सैन्यकर्मियों सहित 200 से अधिक बचावकर्मियों को तैनात किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘कई लोगों के लापता होने और कुछ दूरस्थ इलाकों तक संपर्क न होने के कारण मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\