देश की खबरें | तमिलनाडु में पत्थर खदान में बचाव बहाल, मृतकों के परिजनों के लिये सहायता राशि की घोषणा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु में पत्थर के खदान में फंसे दो खनिकों को बचाने का काम कुछ समय रुकने के बाद मंगलवार को बहाल हुआ । प्रदेश के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने हादसे में मरने वाले दो श्रमिकों के परिजनों के लिए 15-15 लाख रुपये के आर्थिक सहायता की घोषणा की ।

चेन्नई, 17 मई तमिलनाडु में पत्थर के खदान में फंसे दो खनिकों को बचाने का काम कुछ समय रुकने के बाद मंगलवार को बहाल हुआ । प्रदेश के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने हादसे में मरने वाले दो श्रमिकों के परिजनों के लिए 15-15 लाख रुपये के आर्थिक सहायता की घोषणा की ।

स्टालिन ने कहा कि दुर्घटना स्थल पर श्रमिकों को बचाने के लिए गहन प्रयास किए जा रहे हैं । उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, पुलिस और दमकलकर्मी बचाव अभियान में शामिल हैं ।

मुख्यमंत्री ने बयान जारी कर बताया कि मरने वाले दो श्रमिकों के परिवारों को 15-15 लाख रुपये की सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार 10-10 लाख रुपये जबकि श्रमिकों के लिए कल्याण बोर्ड पांच-पांच लाख रुपये देगी ।

तमिलनाडु के तिरूनेलवेली जिले के अदाईमिधिप्पानकुलम में स्थित पत्थर के एक खदान में 14 मई को एक विशाल चट्टान गिर गयी थी जिसके मलबे में छह श्रमिक दब गये थे। दुर्घटना के समय सभी श्रमिक 300 फुट नीचे काम कर रहे थे ।

हादसे के बाद, एनडीआरएफ के जवानों ने तीन लोगों को उसमें से निकाला और उपचार के लिये उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां एक श्रमिक ने दम तोड़ दिया । उन्होंने बताया कि दो श्रमिकों का इलाज चल रहा है।

सोमवार की देर रात एक अन्य श्रमिक का शव मलबे में से निकाला गया ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान