मप्र में रेरा ने परियोजनाओं को पूरा करने की समयावधि में छह महीने की छूट दी

रेरा के इस निर्णय से प्रदेश में लगभग 3,000 परियोजनाओं को लाभ होगा।

भोपाल, सात मई कोरोना वायरस के प्रभाव को कम करने के लिए लागू किए गये लॉकडाउन के बीच प्रदेश के रियल इस्टेट क्षेत्र को बड़ी राहत देते हुए मध्य प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा) ने परियोजनाओं को पूरा करने की समयावधि में छह महीने की छूट दी है।

रेरा के इस निर्णय से प्रदेश में लगभग 3,000 परियोजनाओं को लाभ होगा।

राज्य के जनसंपर्क विभाग ने बृहस्पतिवार को बताया कि मध्य प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण ने कोरोना महामारी के कारण रियल एस्टेट क्षेत्र पर पड़े विपरीत प्रभावों को देखते हुए यह राहत देने का निर्णय लिया है।

इस राहत के तहत पंजीकृत परियोजनाओं को पंजीयन अवधि में 15 मार्च से छह महीने की छूट दी गई है।

इसके साथ ही बिल्डर तथा ऐजेंट के लिए रिटर्न जमा करने की तारीख भी 30 जून 2020 तक बढाई गई है।

केंद्र सरकार के आवास एवं नगरीय विकास मंत्रालय के तहत गठित सलाहकार समिति ने भी परियोजनाओं के पंजीकरण की अवधि को छह महीने बढ़ाने की सिफारिश की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

‘Chor Machaye Shor’ in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में अजीबो-गरीब चोरी, अंबिकापुर कांग्रेस जिला कार्यालय से 72 नल चोरी, चोरों ने जाते-जाते 'लव यू' नोट छोड़ गए

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Ebola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है