जरुरी जानकारी | एसबीआई की इकाई को कोलकाता से हटाने की योजना पर राष्ट्रपति से दखल देने का अनुरोध

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के निजीकरण के खिलाफ सक्रिय एक नागरिक समाज मंच ने भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की वैश्विक बाजार इकाई (जीएमयू) को कोलकाता से हटाकर मुंबई ले जाने के प्रस्ताव पर चिंता जताने के साथ ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से इस मामले में हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है।

कोलकाता, 18 मार्च सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के निजीकरण के खिलाफ सक्रिय एक नागरिक समाज मंच ने भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की वैश्विक बाजार इकाई (जीएमयू) को कोलकाता से हटाकर मुंबई ले जाने के प्रस्ताव पर चिंता जताने के साथ ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से इस मामले में हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है।

‘बैंक बचाओ देश बचाओ मंच’ ने राष्ट्रपति को लिखे पत्र में कहा है कि एसबीआई के इस नियोजित कदम से पश्चिम बंगाल की वित्तीय पारिस्थितिकी कमजोर होगी और कई नौकरियों का भी नुकसान उठाना पड़ेगा।

इस मंच ने पत्र में एसबीआई के अपने केंद्रीकृत ग्लोबल बैक ऑफिस, विदेशी मुद्रा ट्रेजरी, डेरिवेटिव और संरचित उत्पाद प्रभागों सहित प्रमुख विदेशी मुद्रा संचालन को स्थानांतरित करने के निर्णय पर चिंता व्यक्त की है।

फोरम ने राष्ट्रपति को लिखे पत्र में कहा, ‘‘एसबीआई का जीएमयू अपनी स्थापना के बाद से ही कोलकाता से काम कर रहा है और सिडनी, बहरीन, हांगकांग, लंदन और न्यूयॉर्क जैसे वैश्विक केंद्रों में वित्तीय लेनदेन का प्रबंधन करता है।’’

इसने राष्ट्रपति से मुंबई में 'वित्तीय संचालन के केंद्रीकरण को रोकने' की अपील करते हुए कहा है कि जीएमयू को भी मुंबई ले जाना वित्तीय विकेंद्रीकरण और क्षेत्रीय आर्थिक स्थिरता के सिद्धांतों के खिलाफ है।

इस पत्र पर टिप्पणी के लिए एसबीआई के बंगाल क्षेत्र के मुख्य महाप्रबंधक से संपर्क नहीं किया जा सका।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू