एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | रिपब्लिकन सांसदों ने ट्रंप के महत्वाकांक्षी विधेयक के लिए समर्थन जुटाने की कवायद शुरू की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इस स्थिति का फिलहाल को त्वरित समाधान नजर नहीं आ रहा है। सीनेट में बहुमत के नेता और साउथ डकोटा से रिपब्लिकन सीनेटर जॉन थून अपनी पार्टी के उन सदस्यों के बीच समझौता कराने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं, जो इस बात को लेकर चिंतित हैं कि विधेयक में 'मेडिकेड' में प्रस्तावित कटौती से लाखों लोग स्वास्थ्य देखभाल बीमा से वंचित हो जाएंगे । इनका (सदस्यो का) मानना है कि बढ़ते राजकोषीय घाटे को कम करने के लिए करों में और भी अधिक कटौती किए जाने की जरूरत है।

विदेश की खबरें | रिपब्लिकन सांसदों ने ट्रंप के महत्वाकांक्षी विधेयक के लिए समर्थन जुटाने की कवायद शुरू की
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इस स्थिति का फिलहाल को त्वरित समाधान नजर नहीं आ रहा है। सीनेट में बहुमत के नेता और साउथ डकोटा से रिपब्लिकन सीनेटर जॉन थून अपनी पार्टी के उन सदस्यों के बीच समझौता कराने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं, जो इस बात को लेकर चिंतित हैं कि विधेयक में 'मेडिकेड' में प्रस्तावित कटौती से लाखों लोग स्वास्थ्य देखभाल बीमा से वंचित हो जाएंगे । इनका (सदस्यो का) मानना है कि बढ़ते राजकोषीय घाटे को कम करने के लिए करों में और भी अधिक कटौती किए जाने की जरूरत है।

थून ने एक समय घोषणा की कि वह समझौते के “अंतिम चरण” में हैं, लेकिन कुछ देर बाद उन्होंने अपनी बात वापस ले ली, जिससे पता चलता है कि फिलहाल कोई भी प्रगति नहीं हो सकी है।

दूसरी ओर, सीनेट के अध्यक्ष माइक जॉनसन ने भविष्य में और अधिक संभावित समस्याओं का संकेत देते हुए चेतावनी दी कि विधेयक तब मुश्किल में पड़ सकता है, जब इसे अंतिम दौर के मतदान के लिए प्रतिनिधि सभा (संसद का निचला सदन) भेजा जाएगा, क्योंकि विरोधी सांसदों को ट्रंप की चार जुलाई की समय सीमा से पहले वाशिंगटन वापस बुलाया जा रहा है।

लुइसियाना से रिपब्लिकन सांसद जॉनसन ने कहा, "मैंने सीनेट के अपने सहयोगियों से अनुरोध किया है कि वे इस विधेयक को जितना संभव हो सके, प्रतिनिधि सभा में पारित प्रारूप के उतना करीब रखें।" प्रतिनिधि सभा के रिपब्लिकन सदस्यों ने विधेयक के अपने प्रारूप को पिछले महीने पारित कर दिया था।

अमेरिकी संसद के दोनों सदनों पर नियंत्रण रखने वाले रिपब्लिकनों के लिए यह बेहद महत्वपूर्ण समय है, क्योंकि वह ट्रंप की छुट्टियों की समय सीमा यानी शुक्रवार से पहले इसे मंजूरी दिलाना चाहते हैं। 940 पन्नों का "वन बिग ब्यूटीफुल बिल एक्ट" ट्रंप के सबसे महत्वाकांक्षी विधेयकों में से एक है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने देर रात जारी एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीनेट से विधेयक को मंजूरी देने की अपील कहते हुए कहा कि यह (विधेयक) “शायद अपनी तरह का सबसे महान और सबसे महत्वपूर्ण विधेयक है।” उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने भी सीनेट सदस्यों से इस “विधेयक को पारित करने का अनुरोध किया।”

अमेरिकी संसद के दोनों ही सदनों में रिपब्लिकन पार्टी को बहुत कम अंतर से बहुमत हासिल है। सीनेट में पार्टी अधिकतम तीन सदस्यों का विरोध झेल सकती है। दो सदस्यों-नॉर्थ कैरोलाइना के थॉम थिलिस और केंटकी के रैंड पॉल ने क्रमश: मेडिकेड में प्रस्तावित कटौती और ऋण सीमा बढ़ाने को लेकर पहले ही विरोध जता दिया है।

अब नजरें अलास्का की सीनेटर लीजा मर्कोस्की और मेन की सीनेटर सुजैन कॉलिन्स के रुख पर टिकी हैं, जिन्होंने स्वास्थ्य बीमा के बजट में प्रस्तावित कटौती को लेकर चिताएं जाहिर की हैं। वहीं, चार अन्य रूढ़िवादी रिपब्लिकन सदस्यों का मत भी निर्णायक साबित होगा, जो खर्च में और अधिक कटौती के लिए दबाव बनाते रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 01, 2025 04:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).