विदेश की खबरें | अमेरिका में ‘वैक्सीन पासपोर्ट’ का विरोध कर रहे रिपब्लिकन नेता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. रिपब्लिकन पार्टी के नेता इसे व्यक्तिगत स्वतंत्रता और निजी स्वास्थ्य विकल्पों को चुनने के अधिकार का हनन मान रहे हैं।

रिपब्लिकन पार्टी के नेता इसे व्यक्तिगत स्वतंत्रता और निजी स्वास्थ्य विकल्पों को चुनने के अधिकार का हनन मान रहे हैं।

वर्तमान में यह व्यवस्था केवल एक राज्य, न्यूयॉर्क में लागू है जहां राज्य सरकार और एक निजी कंपनी के बीच साझेदारी से यह संभव हो पाया है लेकिन रिपब्लिकन पार्टी के कुछ नेताओं में इसके विरोध में कानूनी प्रस्ताव लाने की होड़ मच गई है।

पासपोर्ट, महामारी से निपटने का समझदारी भरा उपाय है या सरकारी हस्तक्षेप, यह एक साल से बहस का मुद्दा है। ‘वैक्सीन पासपोर्ट’ वास्तव में एक ऐप है जिसमें एक कोड है जिससे यह सत्यापित होता है कि किसी को टीका लगा है या हाल ही में उसकी जांच में कोविड-19 की पुष्टि नहीं हुई है।

इसका इस्तेमाल इजराइल में किया जा रहा है और यूरोप के कुछ हिस्सों में इसे विकसित किया जा रहा है तथा महामारी से प्रभावित हुए पर्यटन उद्योग को दोबारा खड़ा करने के एक तरीके के रूप में देखा जा रहा है।

इससे लोगों के व्यावसायिक कामकाज धीरे-धीरे शुरू करने में सहायता मिल रही है और स्कूल समेत ऐसे प्रतिष्ठानों में इसका उपयोग किया जा रहा है जहां टीकाकरण का प्रमाण देना अनिवार्य है लेकिन देश के रिपब्लिकन नेता और सांसद इसके विरोध में खड़े हैं।

पेंसिल्वेनिया के रिपब्लिकन नेता केरी बेनिंगगोफ ने कहा, “हमारे संवैधानिक अधिकार हैं और स्वास्थ्य संबंधी निजता के कानून हैं जो किसी कारण से बनाये गए हैं।”

उन्होंने कहा, “आपदा के समय इन्हें खत्म नहीं किया जा सकता। यह पासपोर्ट कोविड-19 के साथ खत्म हो जाएंगे लेकिन उन अधिकारों का क्या होगा?”

राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने वैक्सीन पासपोर्ट के मामले से अपना पल्ला झाड़ने की कोशिश की है।

इस सप्ताह संवाददाता सम्मेलन में सेंटर्स फॉर मेडिकेयर एंड मेडिकएड सर्विसेज के कार्यवाहक प्रशासक एंडी स्लेविट ने कहा था कि उनका मानना है कि यह निजी क्षेत्र के लिये परियोजना है, न कि सरकार के वास्ते।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान