एजेंसी न्यूज

अमेरिका में रिपब्लिकन सांसदों ने चीन में पशु बाजारों पर तुरंत रोक की मांग की

ट्रंप को लिखे पत्र में कांग्रेस सदस्य एल्सी हेस्टिंग्स और वर्न बुचनान ने जीवित पशुओं के बाजारों पर चीन का कड़ा नियंत्रण नहीं होने पर गहरी चिंता जताई है।

अमेरिका में रिपब्लिकन सांसदों ने चीन में पशु बाजारों पर तुरंत रोक की मांग की

वाशिंगटन, 19 अप्रैल दो रिपब्लिकन सांसदों ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से अनुरोध किया है कि वह अपने चीन के समकक्ष शी चिनफिंग से चीन में पशु बाजारों (वेट मार्केट) को तुरंत बंद करने के बारे में बात करें।

ट्रंप को लिखे पत्र में कांग्रेस सदस्य एल्सी हेस्टिंग्स और वर्न बुचनान ने जीवित पशुओं के बाजारों पर चीन का कड़ा नियंत्रण नहीं होने पर गहरी चिंता जताई है।

पशु बाजारों (वेट मार्केट) के माध्यम से जानवरों से बीमारी इंसानों तक पहुंचने का बहुत बड़ा जोखिम होता है, वैश्विक महामारी कोविड-19 के फैलने से इस तरह के बाजारों का सीधा संबंध माना जा रहा है।

वेट मार्केट कहे जाने वाले बाजारों में विभिन्न प्रकार के ताजा गोश्त के साथ स्तनपायी, सृप, मछलियां इत्यादि जिंदा बेची जाती हैं। इन बाजारों से पशुओं की बीमारियां (जूनोटिक डिसीज) इंसानी आबादी तक पहुंचने का जोखिम होता है।

पत्र में सांसदों ने कहा कि वायरस का अध्ययन कर रहे वैज्ञानिकों को संदेह है कि यह संक्रमण इन बाजारों के माध्यम से ही जानवरों से इंसानों में आया, संभवत: उनके संपर्क में आने के कारण, उनका सेवन करने के कारण।

हेस्टिंग्स ने पत्र में कहा, ‘‘यह स्पष्ट है कि जीवित पशु बाजारों में नियमन कड़ा नहीं होने और आमतौर पर इंसानी उपभोग के लिए जिस अमानवीय परिस्थिति में जानवरों को मारा जाता है उससे कोविड-19 जैसी जूनोटिक बीमारी फैलने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन सकती हैं।’’

बुचनान ने कहा कि भयावह वायरस को फिर से फैलने से रोकने के लिए इन बाजारों को तुरंत बंद किया जाना चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 19, 2020 10:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).