देश की खबरें | फर्जी टीआरपी मामले में रिपब्लिक टीवी के वरिष्ठ कार्यकारी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रिपब्लिक टीवी के वितरण प्रमुख घनश्याम सिंह को मंगलवार को कथित फर्जी टीआरपी (टेलीविजन रेटिंग प्वांट) मामले में गिरफ्तार कर लिया गया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 10 नवंबर रिपब्लिक टीवी के वितरण प्रमुख घनश्याम सिंह को मंगलवार को कथित फर्जी टीआरपी (टेलीविजन रेटिंग प्वांट) मामले में गिरफ्तार कर लिया गया।

सिंह को मजिस्ट्रेट के सामने प्रस्तुत किया गया जिन्होंने आरोपी को 13 नवंबर तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections Results 2020 Live News Updates: बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय जायसवाल ने किया एनडीए की जीत का ऐलान, आरजेडी पर लगाया बहानेबाजी का आरोप.

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सिंह रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के उपाध्यक्ष भी हैं और उन्हें सुबह करीब सात बजकर 40 मिनट पर उनके घर से गिरफ्तार किया गया।

अधिकारी ने बताया कि इससे पहले सीआईयू ने सिंह से कई दौर की पूछताछ की थी।

यह भी पढ़े | दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 7,830 नए मामले आए सामने, संक्रमितों की कुल संख्या 4,51,382 हुई, अब तक 7,143 की मौत: 10 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि सिंह की गिरफ्तारी के साथ मामले में अपराधा शाखा के अपराध आसूचना प्रकोष्ठ (सीआईयू) द्वारा अब तक 12 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

सिंह की हिरासत मांगते हुए पुलिस ने मजिस्ट्रेट को बताया कि पुलिस ने सह आरोपी आशीष चौधरी से दो लाख रुपये बरामद किए थे जो क्रिस्टल ब्रॉडकास्ट का मालिक है।

पुलिस के रिमांड आवेदन में कहा गया कि चौधरी ने कहा था कि सिंह ने उसे रिपब्लिक टीवी के लिए टीआरपी से छेड़छाड़ करने के वास्ते धन दिया था।

रिमांड आवेदन के अनुसार एक अन्य गिरफ्तार आरोपी अभिषेक कोलवाडे ने खुलासा किया कि उसे हवाला के जरिये जनवरी से जुलाई 2020 के बीच घनश्याम सिंह से प्रति माह 15 लाख रुपये मिले।

उल्लेखनीय है कि टीआरपी घोटाले का खुलासा पिछले महीने तब हुआ जब ब्रॉडकास्ट ऑडिंयस रिसर्च काउंसिल (बार्क) ने हंसा रिसर्च ग्रुप के जरिये शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि कुछ चैनल टीआरपी के आंकड़ों में छेड़छाड़ कर रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\