देश की खबरें | लद्दाख में गणतंत्र दिवस मनाया गया, उपराज्यपाल मिश्रा ने लेह में फहराया तिरंगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लद्दाख के उपराज्यपाल ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) बी डी मिश्रा ने रविवार को यहां गणतंत्र दिवस समारोह का नेतृत्व किया और नागरिकों, विशेषकर युवाओं से क्षेत्र को देश का सबसे विकसित केंद्र शासित प्रदेश बनाने का संकल्प लेने का आग्रह किया।

लेह, 26 जनवरी लद्दाख के उपराज्यपाल ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) बी डी मिश्रा ने रविवार को यहां गणतंत्र दिवस समारोह का नेतृत्व किया और नागरिकों, विशेषकर युवाओं से क्षेत्र को देश का सबसे विकसित केंद्र शासित प्रदेश बनाने का संकल्प लेने का आग्रह किया।

उपराज्यपाल ने मुख्य समारोह स्थल ‘पोलो ग्राउंड लेह’ में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत दिवंगत लामा लोबजांग को मरणोपरांत सम्मानित किये जाने पर अपार प्रसन्नता व्यक्त करते हुए की, जिन्हें उनके अमूल्य योगदान के लिए पद्मश्री पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

मिश्रा ने कहा, ‘‘यह लद्दाख के लोगों की सामाजिक कल्याण और विकास के प्रति गहरी प्रतिबद्धता को उजागर करती है।’’

उपराज्यपाल ने लद्दाख में पांच नए जिलों के निर्माण, कार्बन उत्सर्जन कम करने की दिशा में जारी पहलों तथा शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन और बुनियादी ढांचे में निरंतर प्रगति के बारे में विस्तार से बात की।

उन्होंने कई प्रमुख परियोजनाओं का उल्लेख किया, जिनमें लद्दाख के ज्यादातर क्षेत्रों से डीजल जनरेटर हटाना, 220 केवी ट्रांसमिशन सिस्टम पर जारी कार्य और ग्रीन कॉरिडोर परियोजना की स्थापना शामिल है।

उन्होंने नव स्थापित ‘यूटी पुरस्कारों’ के विजेताओं को भी बधाई दी। मिश्रा ने लेह जिले और कारगिल जिले के विकास और प्रगति में उनके असाधारण योगदान के लिए पांच-पांच लोगों को सम्मानित किया। इन पुरस्कारों का उद्देश्य समुदाय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करना और उन्हें प्रेरित करना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान