देश की खबरें | गणतंत्र दिवस परेड: उत्तर प्रदेश ने जीता सर्वश्रेष्ठ झांकी का पुरस्कार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि गणतंत्र दिवस परेड में उत्तर प्रदेश की झांकी को सर्वश्रेष्ठ घोषित किया गया, जबकि भारतीय नौसेना की मार्चिंग टुकड़ी तीनों सेनाओं में शीर्ष पर रही।

नयी दिल्ली, चार फरवरी रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि गणतंत्र दिवस परेड में उत्तर प्रदेश की झांकी को सर्वश्रेष्ठ घोषित किया गया, जबकि भारतीय नौसेना की मार्चिंग टुकड़ी तीनों सेनाओं में शीर्ष पर रही।

उत्तर प्रदेश की झांकी ‘एक जिला एक उत्पाद और काशी विश्वनाथ धाम’ विषय पर आधारित थी। गणतंत्र दिवस परेड में कुल 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने हिस्सा लिया था। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि दूसरा स्थान कर्नाटक को ‘पारंपरिक हस्तशिल्प के पालने’ पर आधारित झांकी के लिए मिला, जबकि तीसरा स्थान मेघालय को मिला। मेघालय की झांकी राज्य के गठन के 50 साल पूरे होने और महिलाओं के नेतृत्व वाली सहकारी समितियों तथा स्वयं सहायता समूहों के योगदान पर आधारित थी।

केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों की श्रेणी में शिक्षा मंत्रालय और नागर विमानन मंत्रालय की झांकियों को संयुक्त विजेता घोषित किया गया है। शिक्षा मंत्रालय और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय की झांकी की थीम ‘राष्ट्रीय शिक्षा नीति’ थी। नागर विमानन मंत्रालय की झांकी ‘उड़े देश का आम नागरिक’ विषय पर आधारित थी।

परेड में केंद्रीय मंत्रालयों, विभागों की नौ झांकियों ने भाग लिया था। आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय (सीपीडब्ल्यूडी) की झांकी को विशेष पुरस्कार श्रेणी के लिए चुना गया।

रक्षा मंत्रालय ने कहा, ‘‘भारतीय नौसेना की मार्चिंग टुकड़ी को तीनों सेनाओं में सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग टुकड़ी के रूप में चुना गया है।’’ पहली बार आम जनता को ‘माईगॉव’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से लोकप्रिय पसंद श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दल और सर्वश्रेष्ठ झांकी के लिए वोट करने को लेकर आमंत्रित किया गया था।

ऑनलाइन पोल 25-31 जनवरी के बीच आयोजित किया गया। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) को केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) या अन्य सहायक बलों के बीच सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दल के रूप में ‘माईगॉव’ पर अधिकतम वोट प्राप्त हुए।

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि लोकप्रिय पसंद श्रेणी में महाराष्ट्र को राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों में सर्वश्रेष्ठ झांकी के रूप में वोट दिया गया। लोकप्रिय पसंद के अनुसार, भारतीय वायु सेना की मार्चिंग टुकड़ी को तीनों सेनाओं में सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दल के रूप में चुना गया।

रक्षा मंत्रालय ने कहा, ‘‘दूसरा स्थान उत्तर प्रदेश (लोकप्रिय पसंद) को मिला, जबकि ‘जम्मू कश्मीर का बदलता चेहरा’ विषय पर जम्मू-कश्मीर की झांकी तीसरे स्थान पर रही।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

\