देश की खबरें | गणतंत्र दिवस : दिल्ली पुलिस ने ‘फुल ड्रेस रिहर्सल’ के लिए यातायात परामर्श जारी किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गणतंत्र दिवस समारोह से पहले 23 जनवरी को होने वाले फुल ड्रेस रिहर्सल के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने बृहस्पतिवार को यातायात परामर्श जारी कर कुछ रास्तों के बंद रहने और वैकल्पिक मार्ग के उपयोग की जानकारी दी है।

नयी दिल्ली, 21 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह से पहले 23 जनवरी को होने वाले फुल ड्रेस रिहर्सल के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने बृहस्पतिवार को यातायात परामर्श जारी कर कुछ रास्तों के बंद रहने और वैकल्पिक मार्ग के उपयोग की जानकारी दी है।

पुलिस ने बताया कि रिहर्सल शनिवार को सुबह नौ बजकर 50 मिनट पर विजय चौक से शुरू होगा और नेशनल स्टेडियम तक जाएगा।

संयुक्त पुलिस आयुक्त (यातायात विभाग) मनीष कुमार अग्रवाल ने बताया कि परेड के मार्ग में आने वाले कुछ रास्ते बंद रहेंगे और विजय चौक शुक्रवार शाम छह बजे से शनिवार को रिहर्सल समाप्त होने तक यातायात के लिए बंद रहेगा।

परेड के मार्ग की विस्तृत जानकारी देते हुए शहर पुलिस ने कहा कि यह विजय चौक से शुरू होकर राजपथ पर अमर जवान ज्योति-इंडिया गेट-प्रिंसेस पैलस-तिलक मार्ग रोड से होते हुए गोल चक्कर से दाहिने मुड़ेगी फिर बायें मुड़ेगी और गेट नंबर एक से नेशनल स्टेडियम में प्रवेश करेगी।

अधिकारी ने बताया कि राजपथ से जुड़े रास्तों पर शुक्रवार रात 11 बजे से परेड समाप्त होने तक रफी मार्ग, जनपथ और मान सिंह रोड पर यातायात की अनुमति नहीं होगी।

अग्रवाल ने बताया, ‘‘सी-हेक्सागॉन से इंडिया गेट का रास्ता शनिवार को सुबह सवा नौ बजे से पूरे परेड और सभी झांकियों के नेशनल स्टेडियम में प्रवेश करने तक बंद रहेगा। लोगों से अनुरोध है कि वे परामर्श के आधार पर अपनी यात्रा का मार्ग चुनें और अपनी सुविधा के लिए सुबह नौ बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक परेड के रास्तों पर जाने से बचें।’’

उन्होंने कहा कि लोगों से अनुरोध है कि अपने गंतव्य के लिए वे वैकल्पिक मार्ग चुनें।

नयी दिल्ली और पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने वाले रास्तों पर कोई पाबंदी नहीं है। फिर भी पुलिस ने लोगों से अनुरोध किया है कि ट्रैफिक जाम आदि से बचने के लिए वे समय से पहले घर से निकलें ताकि गंतव्य तक पहुंचने में देरी ना हो।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 58वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदों को मजबूत करना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू