देश की खबरें | पंजाब और हरियाणा में गणतंत्र दिवस का उत्सव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब और हरियाणा में कड़ी सुरक्षा के बीच 72वें गणतंत्र दिवस का उत्सव मनाया गया।

चंडीगढ़, 26 जनवरी पंजाब और हरियाणा में कड़ी सुरक्षा के बीच 72वें गणतंत्र दिवस का उत्सव मनाया गया।

दोनों राज्यों के जिला मुख्यालयों और संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में पुलिस और होम गार्ड की टुकड़ियों ने परेड में हिस्सा लिया।

अधिकारियों ने बताया कि गणतंत्र दिवस के कार्यक्रमों में कोविड-19 महामारी से संबंधित सुरक्षा के सभी दिशानिर्देशों का पालन किया गया।

पंजाब के राज्यपाल वी पी सिंह बदनौर ने मोहाली में राज्य स्तर के एक कार्यक्रम में तिरंगा फहराया।

अधिकारियों ने बताया कि पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने पटियाला में तिरंगा फहराया जबकि उनके समकक्ष मनोहरलाल खट्टर ने पंचकूला में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। दोनों ही मुख्यमंत्रियों ने लोगों को इस अवसर पर शुभकामनाएं दी।

सिंह ने एक ट्वीट किया, ‘‘ किसानों, सैनिकों, वैज्ञानिकों और अन्य लोगों की कुर्बानी और योगदान को याद करते हुए हम अपने गणराज्य की विविधता का उत्सव मनाएं। गणतंत्र दिवस हमारे संविधान द्वारा दिए गए हमारे लोकतांत्रिक अधिकारों के संरक्षण के संकल्पों को दोहराने का अवसर है।’’

हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने अंबाला में तिरंगा फहराया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\