देश की खबरें | गणतंत्र दिवस: अरुणाचल के राज्यपाल ने विकास, सशक्तीकरण के राज्य के दृष्टिकोण को रेखांकित किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) केटी परनायक ने रविवार को राज्य सरकार की उन प्रमुख पहलों के बारे में विस्तार से बताया, जिनका उद्देश्य शासन को आधुनिक बनाना, जीवन की गुणवत्ता बढ़ाना और राज्य भर में समावेशी एवं सतत विकास सुनिश्चित करना है।

ईटानगर, 26 जनवरी अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) केटी परनायक ने रविवार को राज्य सरकार की उन प्रमुख पहलों के बारे में विस्तार से बताया, जिनका उद्देश्य शासन को आधुनिक बनाना, जीवन की गुणवत्ता बढ़ाना और राज्य भर में समावेशी एवं सतत विकास सुनिश्चित करना है।

राज्यपाल ने 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर यहां आईजी पार्क में तिरंगा फहराया और वित्तीय प्रणालियों को पूरी तरह से डिजिटल बनाने, सेवाओं की आपूर्ति में सुधार करने और जीवन एवं व्यापार को आसान बनाने के मकसद से प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करने की सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।

इस बीच, अरुणाचल प्रदेश के तीन पुलिस अधिकारियों को विशिष्ट सेवा के लिए प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पदक और सराहनीय सेवा के लिए पदक से सम्मानित किया गया।

परनायक ने कहा, ‘‘सरकार अनावश्यक विनियमनों को कम करने, पुराने कानूनों को निरस्त करने तथा एक सरल, अधिक कुशल सेवा वितरण प्रणाली बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। सेवाओं को सुलभ बनाने के लिए हम एक केंद्रीय नागरिक डेटा संग्रह भी स्थापित कर रहे हैं।’’

राज्यपाल ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 को पूरी तरह से लागू करने के लिए सरकार के प्रयासों पर प्रकाश डाला, जिसमें राज्य में शीर्ष शैक्षणिक संस्थानों को आकर्षित करने की योजना शामिल है।

उन्होंने कहा कि महिला सशक्तीकरण सरकार की प्राथमिकता है और उसका लक्ष्य ‘लखपति दीदी’ पहल के तहत 21,000 महिलाओं को सालाना एक लाख रुपये से अधिक की कमाई करने में मदद देना है।

इस बीच, रविवार को यहां जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विवेक किशोर को उनकी अनुकरणीय विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया। वहीं, पुलिस महानिरीक्षक इसाक पर्टिन और निरीक्षक भूपेन बुरागोहेन को सराहनीय सेवा के लिए पदक दिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान