देश की खबरें | वीना द्वारा एसएफआईओ को दिए गए बयान के बारे में खबरें ‘झूठी’ हैं : केरल के मंत्री रियास

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के लोक निर्माण मंत्री पी ए मोहम्मद रियास ने शनिवार को उन खबरों को खारिज कर दिया जिनमें दावा किया गया था कि उनकी पत्नी वीना टी. ने एसएफआईओ को बताया था कि उनकी अब बंद हो चुकी आईटी कंपनी ने खनन कंपनी सीएमआरएल को कभी कोई सेवा नहीं दी।

तिरुवनंतपुरम, 26 अप्रैल केरल के लोक निर्माण मंत्री पी ए मोहम्मद रियास ने शनिवार को उन खबरों को खारिज कर दिया जिनमें दावा किया गया था कि उनकी पत्नी वीना टी. ने एसएफआईओ को बताया था कि उनकी अब बंद हो चुकी आईटी कंपनी ने खनन कंपनी सीएमआरएल को कभी कोई सेवा नहीं दी।

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन की बेटी वीना को कोचीन मिनरल्स एंड रूटाइल लिमिटेड (सीएमआरएल) से जुड़े ‘‘अवैध भुगतान’’ घोटाले के संबंध में गंभीर कपट अन्वेषण कार्यालय (एसएफआईओ) द्वारा दर्ज मामले में अभियोजन का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि वीना की फर्म ‘एक्सालॉजिक’ को खनन कंपनी से लगभग 2.7 करोड़ रुपये मिले थे।

रियास ने कहा कि ऐसी खबरें ‘‘झूठी’’ हैं जो दावा करती हैं कि वीना ने एसएफआईओ को बताया कि उनकी फर्म द्वारा कोई सेवा प्रदान नहीं की गई।

मंत्री ने कहा, ‘‘यह पूरी तरह से झूठ है। ऐसा कोई बयान नहीं दिया गया। मुझे और कुछ नहीं कहना है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘बाकी मामला अदालत के सामने है। जहां तक ​​पार्टी का सवाल है, उसके नेतृत्व ने अपना रुख बता दिया है।’’

कथित तौर पर वीना ने भी उन खबरों का खंडन किया है कि उन्होंने एसएफआईओ के समक्ष ऐसा कोई बयान दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू