विदेश की खबरें | उत्तरी चीन में ‘महान दीवार’ के एक हिस्से की मरम्मत का काम जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. उत्तरी चीन के हेबेई प्रांत में चीन की महान दीवार के एक खंड की मरम्मत का काम जारी है। स्थानीय सांस्कृतिक और पर्यटन प्राधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

बीजिंग, 23 जून उत्तरी चीन के हेबेई प्रांत में चीन की महान दीवार के एक खंड की मरम्मत का काम जारी है। स्थानीय सांस्कृतिक और पर्यटन प्राधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

नीक्यू काउंटी के होउजिझुआंग इलाके में स्थित महान दीवार का हेडुलिंग खंड करीब 500 साल पुराने मिंग वंश (1368-1644) के समय का है।

यह भी पढ़े | कोरोना महामारी के बीच ब्रिटेन सरकार का फैसला, 4 जुलाई से लॉकडाउन में दी जाएगी बड़ी ढील.

काउंटी के संस्कृति, रेडियो, टेलीविजन और पर्यटन ब्यूरो के सांस्कृतिक स्मारक संरक्षण अधिकारी जिया चेंघुई ने बताया कि सालों से बिना मरम्मत के मौसम की मार झेल रही इस दीवार के प्रवेशद्वार, सीढ़ियों और कंगूरों को नुकसान पहुंचा और इसके साथ ही पौधों की जड़ों से भी दीवार खराब हुई है।

सरकारी संवाद समिति शिन्हुआ की मंगलवार को जारी खबर के मुताबिक स्थानीय सांस्कृतिक अवशेष संरक्षण विभाग ने इसके बाद प्रांतीय प्रशासन से महान दीवार के 150 मीटर खंड की मरम्मत के लिये करीब 1.41 लाख अमेरिकी डॉलर की मांग की।

यह भी पढ़े | रूस ने भारत को UN सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य बनाने की इच्छा जाहिर की, गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़प को लेकर कही बड़ी बात.

जिया के मुताबिक ढह गए प्रवेश द्वार को पहले चरण में 2018 में ठीक कर दिया गया था और दीवार को प्रभावित करने वाले पौधों की जड़ों को भी हटा दिया गया था।

मई के उतरार्ध में शुरू हुए दूसरे चरण में ढही दीवार को ठीक किया गया और उसकी दरारों को भरा गया। इसके साथ ही सीढ़ियों को भी ठीक किया गया।

खबर में कहा गया कि मरम्मत के दूसरे चरण के जुलाई में पूरा होने की उम्मीद है।

यूनेस्को ने इसे 1987 में विश्व विरासत स्थल की सूची में शामिल किया था।

चीन की महान दीवार 21 हजार किलोमीटर से ज्यादा लंबी है और यह 15 प्रांतीय क्षेत्रों की 404 काउंटियों से होकर गुजरती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\