देश की खबरें | कांग्रेस की मणिपुर इकाई में समितियों का पुनर्गठन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने पार्टी की मणिपुर इकाई की समन्वय, घोषणापत्र, चुनाव अभियान और प्रचार समितियों का रविवार को पुनर्गठन किया।
नयी दिल्ली, चार अक्टूबर कांग्रेस ने पार्टी की मणिपुर इकाई की समन्वय, घोषणापत्र, चुनाव अभियान और प्रचार समितियों का रविवार को पुनर्गठन किया।
पार्टी के वरिष्ठ नेता और मणिपुर तथा मिजोरम के प्रभारी भक्त चरण दास, चौदह सदस्यीय समन्वय समिति के अध्यक्ष होंगे।
पूर्व मुख्यमंत्री ओ इबोबी समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता समिति के सदस्य होंगे।
मणिपुर में 2022 की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं।
मणिपुर कांग्रेस के अध्यक्ष एम ओकेंद्रो सिंह प्रदेश चुनाव समिति के अध्यक्ष होंगे और इसमें मणिपुर के एआईसीसी प्रभारी, एआईसीसी सचिव और अन्य संगठनों के प्रमुखों के अलावा बीस सदस्य शामिल हैं।
ओ इबोबी सिंह चुनाव अभियान समिति के प्रमुख और एम ओकेंद्रो उपाध्यक्ष होंगे।
इसमें 26 सदस्य होंगे।
मणिपुर कांग्रेस की प्रचार समिति के अध्यक्ष के रंजीत सिंह होंगे। मीडिया समन्वय समिति के अध्यक्ष के मेघचंद्र सिंह होंगे।
चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एम ओकेन्द्र सिंह होंगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 04, 2020 11:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

