देश की खबरें | रेणुकास्वामी की पत्नी ने बच्चे को जन्म दिया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के चित्रदुर्ग में रेणुकास्वामी की पत्नी सहाना ने बुधवार को एक निजी अस्पताल में एक बच्चे को जन्म दिया। कन्नड़ अभिनेता दर्शन थुगुदीपा और अन्य ने कथित तौर पर रेणुकास्वामी की हत्या कर दी थी।
चित्रदुर्ग (कर्नाटक), 16 अक्टूबर कर्नाटक के चित्रदुर्ग में रेणुकास्वामी की पत्नी सहाना ने बुधवार को एक निजी अस्पताल में एक बच्चे को जन्म दिया। कन्नड़ अभिनेता दर्शन थुगुदीपा और अन्य ने कथित तौर पर रेणुकास्वामी की हत्या कर दी थी।
रेणुकास्वामी के पिता काशीनाथ शिवनगौदर ने कहा कि बच्चा और मां स्वस्थ हैं।
अस्पताल तथा चिकित्सकों को धन्यवाद देते हुए शिवनगौदर भावुक हो गए जिन्होंने नि:शुल्क इलाज उपलब्ध कराया। शिवनगौदर ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं बेहद खुश हूं मानों मेरा बेटा वापस आ गया हो।’’
सहाना अपने पति की हत्या के समय पांच माह की गर्भवती थी।
हत्या के मामले में दर्शन, उसकी मित्र पवित्रा गौड़ा और 15 अन्य आरोपी हैं।
दर्शन बल्लारी जेल में बंद है जबकि पवित्रा बेंगलुरु के केंद्रीय कारागार में बंद है। अन्य आरोपी राज्य की विभिन्न जेलों में बंद हैं और उनमें से कुछ को हाल में जमानत मिली गई थी।
पुलिस के अनुसार, दर्शन के प्रशंसक 33 वर्षीय रेणुकास्वामी ने पवित्रा को अश्लील संदेश भेजे थे, जिससे दर्शन नाराज हो गया और कथित तौर पर उसकी हत्या कर दी गई। उसका शव नौ जून को बेंगलुरु में एक नाले के पास मिला था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)