जरुरी जानकारी | शीर्ष सात शहरों में आवासीय संपत्तियों के किराये में वृद्धि धीमी होकर दो से चार प्रतिशत पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. चालू तिमाही में अबतक सात प्रमुख शहरों में जनवरी-मार्च अवधि की तुलना में आवासीय संपत्तियों का औसत मासिक किराया दो से चार प्रतिशत बढ़ा है।

नयी दिल्ली, 18 जून चालू तिमाही में अबतक सात प्रमुख शहरों में जनवरी-मार्च अवधि की तुलना में आवासीय संपत्तियों का औसत मासिक किराया दो से चार प्रतिशत बढ़ा है।

रियल एस्टेट सलाहकार एनारॉक के अनुसार, शीर्ष सात शहरों दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर), मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर), चेन्नई, कोलकाता, पुणे, हैदराबाद और बेंगलुरु में आवासीय किराये में वृद्धि आवासीय आपूर्ति में सुधार के कारण धीमी हुई है। यह आंकड़ा 1,000 वर्ग फुट के 2-बीएचके फ्लैट के औसत किराये पर आधारित है।

इसमें कहा गया, ‘‘ इन शहरों के प्रमुख बाजारों में औसत आवासीय किराये में पिछली तिमाही की तुलना में दूसरी तिमाही (अप्रैल-जून) 2024 में दो से चार प्रतिशत की वृद्धि देखी गई। 2024 की पहली तिमाही में इन बाजारों में किराये में 2023 की चौथी तिमाही के मुकाबले चार से नौ प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।’’

बेंगलुरु के व्हाइटफील्ड में एक मानक 1,000 वर्ग फुट 2-बीएचके अपार्टमेंट का औसत किराया इस साल जनवरी-मार्च में 32,500 रुपये प्रति माह से चार प्रतिशत बढ़कर 2024 की दूसरी तिमाही में 35,000 रुपये प्रति माह हो गया। हालांकि, इस वर्ष जनवरी-मार्च के दौरान किराये में पिछली तिमाही की तुलना में आठ प्रतिशत की वृद्धि हुई।

एनारॉक के उपाध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा, ‘‘ भारत में अधिकतर वर्षों की दूसरी तिमाही में नए शैक्षणिक वर्ष की शुरुआत और नए कर्मचारियों की नियुक्ति के कारण अन्य तिमाहियों की तुलना में किराये में अधिक वृद्धि देखी जाती है। इस वर्ष किराये के मूल्य में गिरावट इन बाजारों में पर्याप्त नए आवास की आपूर्ति के साथ मेल खाती है।’’

एनारॉक के आंकड़ों के अनुसार, शीर्ष सात शहरों में 2024 में 5.31 लाख नई इकाइयां पेश की जाएंगी, जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 4.35 लाख इकाई था। अगर सभी इकाइयां समय पर पेश की गईं तो इस साल आपूर्ति में 22 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\