देश की खबरें | प्रख्यात ओडिसी नृत्यांगना लक्ष्मीप्रिया महापात्र का देहांत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिग्गज शास्त्रीय नर्तक केलुचरण महापात्र की पत्नी और प्रख्यात ओडिसी नृत्यांगना लक्ष्मीप्रिया महापात्र का उम्र संबंधी बीमारियों के कारण निधन हो गया है। वह 86 वर्ष की थीं।

भुवनेश्वर, 21 मार्च दिग्गज शास्त्रीय नर्तक केलुचरण महापात्र की पत्नी और प्रख्यात ओडिसी नृत्यांगना लक्ष्मीप्रिया महापात्र का उम्र संबंधी बीमारियों के कारण निधन हो गया है। वह 86 वर्ष की थीं।

परिवार के सूत्रों ने रविवार को बताया कि महापात्र का शनिवार को यहां उनके आवास पर रात 11 बजकर 20 मिनट पर निधन हो गया।

उनके परिवार में बेटा रतिकांत महापात्र और बहू सुजाता महापात्र हैं। दोनों ही ओडिसी कलाकार हैं।

पुरी में 1947 में अन्नपूर्णा थिएटर से बहुत कम उम्र में अपने नृत्य करियर की शुरुआत करने वाली लक्ष्मीप्रिया कटक में अन्नपूर्णा थिएटर-बी में केलुचरण महापात्र से मिलीं।

ओडिसी और गोटिपुआ नृत्य कलाओं में निपुण केलुचरण उस समय थिएटर में तबला बजाते थे। दोनों ने 1947 में शादी की। बाद में लक्ष्मीप्रिया ने अपना पेशा छोड़ दिया। उन्होंने चार ओडिसी फिल्मों में भी अभिनय किया।

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने उनके निधन पर शोक जताया और ओडिसी नृत्य के प्रचार में उनके योगदान को याद करते हुए दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी।

उन्होंने पुरी के स्वर्गद्वार में महापात्र का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार करने की घोषणा की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Toss And Scorecard: सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला. यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Stats And Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Key Players To Watch Out: आज राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Toss Winner Prediction: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कौन होगा टॉस का बॉस. मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी