देश की खबरें | प्रख्यात फिल्म निर्देशक सच्चिदानंदन का निधन
जियो

कोच्चि, 19 जून मलयालम फिल्म के प्रख्यात निर्देशक एवं पटकथा लेखक के आर सच्चिदानंदन का यहां त्रिशूर के एक निजी एस्पताल में निधन हो गया। वह 48 साल के थे।

उनकी अंतिम फिल्म “अयप्पानुम कोशियम’’ कोविड-19 के प्रकोप से ठीक पहले रिलीज हुई थी और जबर्दस्त हिट रही थी।

यह भी पढ़े | पेट्रोल की कीमत में लगातार 13वें दिन हुआ इजाफा, Petrol 0.56 और Diesel 0.63 प्रति लीटर हुआ महंगा.

फिल्म उद्योग के सूत्रों ने बताया कि निर्देशक को दिल का दौरा पड़ने के बाद जुबली मिशन अस्पताल में मंगलवार को भर्ती कराया गया था और वह तब से ही जीवनरक्षक प्रणाली पर थे।

उन्होंने बताया कि सच्चिदानंदन ने बृहस्पतिवार की रात अंतिम सांस ली।

यह भी पढ़े | UN Security Council: संयुक्त राष्ट्र प्रवक्ता ने दी जानकारी, भारत अगस्त 2021 में बनेगा सुरक्षा परिषद का अध्यक्ष.

उनके निर्देशन में बनी पहली फिल्म “अनारकली” 2015 में रिलीज हुई थी।

पेशे से आपराधिक मामलों के वकील रहे सच्चिदानंदन ने 2007 में फिल्म “चॉकलेट” के लिए सेतुनाथ के साथ पटकथा लेखक के तौर पर फिल्म जगत में प्रवेश किया था।

सूत्रों ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार शु्क्रवार दोपहर यहां रविपुरम में किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)