जरुरी जानकारी | नवीकरणीय ऊर्जा उपकरण विनिर्माण कारोबार में उतरेगी रिलायंस इन्फ्रा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर अपने पोर्टफोलियो का विस्तार करने के लिए नवीकरणीय ऊर्जा उपकरण विनिर्माण क्षेत्र में कदम रखने जा रही है। उद्योग सूत्रों ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 18 फरवरी रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर अपने पोर्टफोलियो का विस्तार करने के लिए नवीकरणीय ऊर्जा उपकरण विनिर्माण क्षेत्र में कदम रखने जा रही है। उद्योग सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि कंपनी ने पहले ही इवान साहा को नवीकरणीय ऊर्जा विनिर्माण खंड का और मुश्ताक हुसैन को बैटरी विनिर्माण खंड का मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नियुक्त कर दिया है।

सूत्रों ने बताया, ‘‘रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर नवीकरणीय ऊर्जा विनिर्माण उद्योग में रणनीतिक रूप से प्रवेश कर रही है।’’

कंपनी भारत में सौर पैनल और कलपुर्जों के उत्पादन को बढ़ावा देने तथा स्वच्छ ऊर्जा में आत्मनिर्भरता के उद्देश्य से एक एकीकृत सौर विनिर्माण इकाई स्थापित करेगी।

सौर ऊर्जा उत्पादन खंड का नेतृत्व साहा करेंगे, जिनके पास सेमीकंडक्टर और सौर प्रौद्योगिकी तथा उपकरण डिजाइन में 30 साल से अधिक का अनुभव है।

हुसैन बैटरी विनिर्माण खंड का नेतृत्व करेंगे, जिनके पास ऑटोमोटिव, नवीकरणीय ऊर्जा, उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स और बिजली उपकरण क्षेत्र में 25 से अधिक वर्षों का अनुभव हैं।

रिलायंस समूह की एक अन्य कंपनी रिलायंस पावर ने पहले ही नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन क्षेत्र में विस्तार योजनाओं की घोषणा कर दी है। इसकी अनुषंगी कंपनी रिलायंस एनयू एनर्जीज प्राइवेट लिमिटेड ने मयंक बंसल को सीईओ और राकेश स्वरूप को मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) नियुक्त किया है।

रिलायंस पावर की एक अन्य अनुषंगी रिलायंस एनयू सनटेक प्राइवेट लि. को हाल में सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया से ई-रिवर्स नीलामी में बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली के साथ 930 मेगावाट की सौर ऊर्जा परियोजना मिली है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

\