भारत में धार्मिक व राजनीतिक कार्यक्रम भी कोविड-19 के प्रसार में बढ़ोत्तरी की वजह बने: WHO

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ)ने कहा है कि भारत के हालात को लेकर हाल ही में किए गए जोखिम मूल्यांकन में पाया गया है कि देश में कोविड-19 के मामलों में ''बढ़ोत्तरी '' के लिए कई संभावित कारक जिम्मदार रहे, जिसमें '' विभिन्न धार्मिक एवं राजनीतिक कार्यक्रमों में जुटी भारी भीड़ भी शामिल है जिसके चलते सामाजिक रूप से लोगों का मेल-जोल बढ़ा।''

प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: IANS)

संयुक्त राष्ट्र: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO)ने कहा है कि भारत के हालात को लेकर हाल ही में किए गए जोखिम मूल्यांकन में पाया गया है कि देश में कोविड-19 के मामलों में ''बढ़ोत्तरी '' के लिए कई संभावित कारक जिम्मदार रहे, जिसमें '' विभिन्न धार्मिक एवं राजनीतिक कार्यक्रमों में जुटी भारी भीड़ भी शामिल है जिसके चलते सामाजिक रूप से लोगों का मेल-जोल बढ़ा.' डब्ल्यूएचओ ने बुधवार को प्रकाशित महामारी संबंधित अपनी साप्ताहिक कोविड-19 अद्यतन रिपोर्ट में कहा कि वायरस के बी.1.617 स्वरूप का सबसे पहला मामला अक्टूबर 2020 में सामने आया था.

इसके मुताबिक, '' भारत में कोविड-19 के बढ़ते मामलों और मौतों ने वायरस के बी.1.617 स्वरूप समेत अन्य स्वरूपों की अहम भूमिका को लेकर सवाल खड़े किए हैं, रिपोर्ट में कहा गया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा भारत के हालात को लेकर हाल ही में किए गए जोखिम मूल्यांकन में पाया गया है कि देश में कोविड-19 के मामलों में ''बढ़ोत्तरी एवं पुनरुत्थान'' के लिए कई संभावित कारक जिम्मदार रहे, जिसमें सार्स-सीओवी-2 के विभिन्न स्वरूओं के प्रसार ने भी अहम भूमिका निभाई। इसी तरह '' विभिन्न धार्मिक एवं राजनीतिक कार्यक्रमों में जुटी भारी भीड़ के चलते सामाजिक रूप से लोगों का मेल-जोल बढ़ा. WHO ने कोविड के भारतीय वेरिएंट को ‘चिंताजनक स्वरूप’ की श्रेणी में रखा

इसके अलावा, जन स्वास्थ्य एवं सामाजिक उपायों (पीएचएमएस) के पालन में कमी भी वर्तमान हालात के लिए जिम्मेदार रही। हालांकि, भारत में वायरस के प्रसार में वृद्धि के लिए जिम्मेदार इन सभी कारकों में से प्रत्येक कारक कितना जिम्मेदार रहा? अभी इसे बहुत अच्छी तरह समझा नहीं जा सका है।

Share Now

संबंधित खबरें

IAF Aircraft Incident: पुणे एयरपोर्ट पर वायुसेना के विमान की 'हार्ड लैंडिंग', इंडिगो, एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस की 80 से अधिक उड़ानें रद्द; यात्री परेशान

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Prediction: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी