एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रिलायंस का शेयर शुक्रवार को दो प्रतिशत चढ़कर सर्वकालिक उच्चस्तर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर की शुक्रवार भारी मांग रही और यह दो प्रतिशत चढ़कर सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया। इससे, कंपनी का बाजार मूल्यांकन 41,860.54 करोड़ रुपये बढ़ गया।

जरुरी जानकारी | रिलायंस का शेयर शुक्रवार को दो प्रतिशत चढ़कर सर्वकालिक उच्चस्तर पर

नयी दिल्ली, दो फरवरी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर की शुक्रवार भारी मांग रही और यह दो प्रतिशत चढ़कर सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया। इससे, कंपनी का बाजार मूल्यांकन 41,860.54 करोड़ रुपये बढ़ गया।

देश की सबसे मूल्यवान कंपनी का शेयर 2.18 प्रतिशत चढ़कर 2,914.75 रुपये पर बंद हुआ।

कारोबार के दौरान कंपनी का शेयर 3.40 प्रतिशत तक उछलकर 2,949.90 रुपये के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया था।

एनएसई पर कंपनी का शेयर दो प्रतिशत चढ़कर 2,913 रुपये पर बंद हुआ।

कंपनी का बाजार मूल्यांकन 41,860.54 करोड़ रुपये बढ़कर 19,72,028.45 करोड़ रुपये हो गया। इसके साथ, कंपनी बाजार पूंजीकरण (एमकैप) में 20 लाख करोड़ रुपये के करीब आ गई है।

बीएसई का 30 शेयरों का सेंसेक्स शुक्रवार को 440.33 अंक चढ़कर 72,085.63 अंक पर बंद हुआ। एनएसई का निफ्टी 156.35 अंक चढ़कर 21,853.80 अंक पर बंद हुआ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 02, 2024 08:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).