जरुरी जानकारी | रिलायंस का शेयर तीन प्रतिशत टूटा, बाजार पूंजीकरण 50,205 करोड़ रुपये घटा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बाजार पूंजीकरण के लिहाज से देश की अग्रणी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) का शेयर सोमवार को भारी बिकवाली के बीच करीब तीन प्रतिशत तक लुढ़क गया।
नयी दिल्ली, चार नवंबर बाजार पूंजीकरण के लिहाज से देश की अग्रणी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) का शेयर सोमवार को भारी बिकवाली के बीच करीब तीन प्रतिशत तक लुढ़क गया।
इस बिकवाली के असर में आरआईएल के मूल्यांकन में 50,205 करोड़ रुपये की बड़ी गिरावट आई।
रिलायंस का शेयर बीएसई पर 2.77 प्रतिशत गिरकर 1,302 रुपये के भाव पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय इसका शेयर चार प्रतिशत तक लुढ़क गया था।
एनएसई पर रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 2.72 प्रतिशत गिरावट के साथ 1,302.15 रुपये के भाव पर बंद हुआ।
इस बिकवाली की वजह से कंपनी के बाजार मूल्यांकन में 50,205.1 करोड़ रुपये की बड़ी गिरावट आ गई। इस तरह आरआईएल का कुल बाजार पूंजीकरण घटकर 17,61,914.95 करोड़ रुपये रह गया।
कारोबार की मात्रा के लिहाज से बीएसई पर कंपनी के 13.52 लाख शेयरों और एनएसई पर 197.97 लाख शेयरों का कारोबार हुआ।
बीएसई का मानक सूचकांक सेंसेक्स रिलायंस और बैंकों के शेयरों में जबर्दस्त बिकवाली के असर में 941.88 अंक यानी 1.18 प्रतिशत गिरकर तीन माह के निचले स्तर 78,782.24 अंक पर बंद हुआ।
एनएसई का सूचकांक निफ्टी भी 309 अंक यानी 1.27 प्रतिशत गिरकर 23,995.35 अंक पर बंद हुआ।
प्रेम
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 04, 2024 07:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

