जरुरी जानकारी | रिलायंस के शेयरधारकों, ऋणदाताओं ने आरएसआईएल को अलग करने की मंजूरी दी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरधारकों, ऋणदाताओं ने कंपनी की वित्तीय सेवा इकाई रिलायंस स्ट्रैटेजिक इन्वेस्टमेंट लिमिटेड (आरएसआईएल) को अलग करने की योजना को मंजूरी दे दी है।
नयी दिल्ली, चार मई रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरधारकों, ऋणदाताओं ने कंपनी की वित्तीय सेवा इकाई रिलायंस स्ट्रैटेजिक इन्वेस्टमेंट लिमिटेड (आरएसआईएल) को अलग करने की योजना को मंजूरी दे दी है।
रिलायंस ने शेयर बाजार को बताया कि इस संबंध में दो मई को हुई शेयरधारकों की बैठक में वित्तीय सेवा इकाई को अलग करने के पक्ष में 99.99 प्रतिशत मत पड़े।
बिना गारंटी वाले लगभग 99.99 प्रतिशत ऋणदाताओं ने इस प्रस्ताव के पक्ष में मत दिया जबकि गारंटी वाले 100 प्रतिशत ऋणदाता इस प्रस्ताव के पक्ष में थे।
रिलायंस के प्रत्येक शेयर पर अलग होने वाली कंपनी का 10 रुपये मूल्य का एक शेयर जारी किया जाएगा।
अलग होने के बाद आरएसआईएल का नया नाम जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (जेएफएसएल) होगा।
जेफ्रीज रिसर्च के अनुसार, जेएफएस के शेयरों को सूचीबद्ध करने के लिए सभी जरूरियां मंजूरी सितंबर तक मिल जानी चाहिए।
मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाले समूह ने पिछले वर्ष अक्टूबर में वित्तीय सेवा इकाई को अलग करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी।
आरएसआईएल वर्तमान में रिलायंस के पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी है और भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के पास पंजीकृत गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)