एजेंसी न्यूज

रिलायंस ने राइट इश्यू के लिए रिकॉर्ड तिथि 14 मई तय की

अरबपति कारोबारी मुकेश अंबानी की कंपनी ने 30 अप्रैल को राइट्स इश्यू के जरिए 53,125 करोड़ रुपये जुटाने की घोषणा की थी। यह लगभग तीन दशक में आरआईएल द्वारा लाया जा रहा इस तरह का पहला निर्गम है।

रिलायंस ने राइट इश्यू के लिए रिकॉर्ड तिथि 14 मई तय की
जमात

नयी दिल्ली, 10 मई रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) ने 53,125 करोड़ रुपये के भारत के सबसे बड़े राइट इश्यू के लिए रिकॉर्ड तिथि 14 मई तय की है। उस दिन कारोबार की समाप्ति पर जो इकाई कंपनी की के शेयरधारकों में होगी वह इन निर्गम में शेयर के आवेदन करने की पात्र होगी।

अरबपति कारोबारी मुकेश अंबानी की कंपनी ने 30 अप्रैल को राइट्स इश्यू के जरिए 53,125 करोड़ रुपये जुटाने की घोषणा की थी। यह लगभग तीन दशक में आरआईएल द्वारा लाया जा रहा इस तरह का पहला निर्गम है।

इस निर्गम के तहत प्रत्येक 15 शेयर पर एक शेयर की पेशकश की जाएगी। निर्गम के तहत एक शेयर कीमत 1,257 रुपये होगा, जो 30 अप्रैल के बंद भाव के मुकाबले 14 प्रतिशत कम है।

आरआईएल के शेयर के भाव तब से बढ़कर 1,561.80 (शुक्रवार का बंद भाव) रुपये पर आ गए हैं, लेकिन राइट इश्यू की कीमत यथावत बनी रहेगी।

कंपनी ने शेयर बाजार को बताया, ‘‘हम आपको सूचित करते हैं कि कंपनी के निदेशक मंडल द्वारा गठित राइट्स इश्यू कमेटी ने राइट एंटाइटेलमेंट पाने के हकदार इक्विटी शेयरधारकों के निर्धारण के लिए 'रिकॉर्ड तिथि' के रूप में गुरुवार, 14 मई 2020 की तारीख तय की है।’’

कंपनी ने बताया कि राइट इश्यू के खुलने और बंदन होने की तारीख के बारे में अलग से बताया जाएगा।

आमतौर पर नकदी की कमी से जूझ रही कंपनियां राइट इश्यू लाती हैं। आरआईएल कर्ज चुकाने के लिए यह निर्गम ला रही है।

राइट पेशकश के जरिए कंपनियां मौजूदा शेयरधारकों को घटी दरों पर नए शेयर खरीदने का अधिकार देती हैं, लेकिन उन पर ऐसा करने की बाध्यता नहीं होती।

आरआईएल ने अंतिम बार 1991 में परिवर्तनीय ऋणपत्र जारी कर जनता से धन जुटाया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2020 05:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).