जरुरी जानकारी | रिलायंस रिटेल ने कर्ज सीमा को दोगुना कर 1,00,000 करने के लिए शेयरधारकों की मंजूरी लेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रिलायंस रिटेल लिमिटेड ने अपनी कर्ज सीमा को दोगुना कर एक लाख करोड़ रुपये करने के लिए शेयरधारकों की मंजूरी मांगी है।

नयी दिल्ली, 15 सितंबर रिलायंस रिटेल लिमिटेड ने अपनी कर्ज सीमा को दोगुना कर एक लाख करोड़ रुपये करने के लिए शेयरधारकों की मंजूरी मांगी है।

यह प्रस्ताव 30 सितंबर को होने वाली कंपनी की सालाना आम बैठक (एजीएम) के दौरान शेयरधारकों के समक्ष रखा जायेगा।

शेयरधारकों ने सितंबर, 2021 में 50,000 करोड़ तक राशि कर्ज लेने की मंजूरी दी थी।

कंपनी के बोर्ड ने पांच मई, 2022 को अपनी बैठक के दौरान ऋण सीमा को एक लाख करोड़ रुपये से अधिक नहीं बढ़ाने का प्रस्ताव दिया था।

एजीएम के नोटिस के अनुसार, कंपनी बढ़ी हुयी सीमा के साथ समय-समय पर अपने विवेकाधिकार से कारोबारी उद्देश्य के लिए पैसा कर्ज ले सकती है। 31 मार्च, 2022 तक रिलायंस रिटेल का कुल कर्ज 40,756.44 करोड़ रुपये था।

पिछले महीने रिलायंस इंडस्ट्रीज की एजीएम में रिलायंस रिटेल के रोजमर्रा में उपयोग होने वाले उत्पाद खंड में प्रवेश करने की घोषणा की गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

‘Chor Machaye Shor’ in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में अजीबो-गरीब चोरी, अंबिकापुर कांग्रेस जिला कार्यालय से 72 नल चोरी, चोरों ने जाते-जाते 'लव यू' नोट छोड़ गए

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Ebola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है