एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रिलायंस पावर को मार्च तिमाही में 126 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बिजली क्षेत्र की कंपनी रिलायंस पावर को वित्त वर्ष 2024-25 की जनवरी-मार्च तिमाही में 126 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है।

जरुरी जानकारी | रिलायंस पावर को मार्च तिमाही में 126 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ

नयी दिल्ली, नौ मई बिजली क्षेत्र की कंपनी रिलायंस पावर को वित्त वर्ष 2024-25 की जनवरी-मार्च तिमाही में 126 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है।

वित्त वर्ष 2023-24 की समान तिमाही में कंपनी को 397.26 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

रिलायंस पावर ने शुक्रवार को कहा कि समीक्षाधीन तिमाही में उसकी कुल आय 2,066 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल की समान तिमाही में 2,193.85 करोड़ रुपये थी।

आलोच्य तिमाही में कंपनी का कुल खर्च घटकर 1,998.49 करोड़ रुपये रह गया, जो एक साल पहले इसी अवधि में 2,615.15 करोड़ रुपये था।

वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ 2,947.83 करोड़ रुपये रहा, जबकि 2023-24 में कंपनी को 2,068.38 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

कंपनी ने 12 महीनों में परिपक्वता पुनर्भुगतान सहित 5,338 करोड़ रुपये का ऋण चुकाया है।

इसका ऋण एवं इक्विटी अनुपात पिछले वित्त वर्ष में घटकर 0.88 हो गया, जो वित्त वर्ष 2023-24 में 1.61 था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2025 10:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).