जरुरी जानकारी | रिलायंस ने यूएई की रसायन परियोजना के लिए ताज़ीज़ से हाथ मिलाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में दो अरब डॉलर की ताजीज रसायन संयुक्त उद्यम परियोजना के लिए एक औपचारिक शेयरधारक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

नयी दिल्ली, 26 अप्रैल रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में दो अरब डॉलर की ताजीज रसायन संयुक्त उद्यम परियोजना के लिए एक औपचारिक शेयरधारक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने इसके अलावा पारंपरिक और गैर-परंपरागत संसाधनों की खोज और उनके उत्पादन के लिए अबू धाबी नेशनल ऑयल कंपनी (एडनॉक) के साथ एक समझौता भी किया है।

कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘अबू धाबी केमिकल्स डेरिवेटिव्स कंपनी आरएससी लिमिटेड (ताजीज) और रिलायंस इंडस्ट्रीज ने ताजीज ईडीसी और पीवीसी परियोजना के लिए औपचारिक शेयरधारक समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं।’’

ताजीज दरअसल एडनॉक और सॉवरेन संपदा कोष एडिक्यू का एक संयुक्त उद्यम है।

इस रणनीतिक करार के तहत रिलायंस और ताजीज प्रतिवर्ष 9,40,000 टन क्लोर-अल्कली, 11 लाख टन एथिलीन डाइक्लोराइड (ईडीसी) और 3,60,000 टन पॉलीविनाइल क्लोराइड (पीवीसी) क्षमता वाले संयंत्रों का निर्माण करेंगी।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी ने कहा, ‘‘रिलायंस इंडस्ट्रीज और ताजीज के संयुक्त उद्यम की तेज प्रगति देखकर मैं बहुत प्रसन्न हूं। यह संयुक्त उद्यम भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच मजबूत संबंधों का गवाह है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 6 विकेट से रौंदा, सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

England vs New Zealand, T20 World Cup 2026 49th Match Live Score Update: कोलंबो में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs New Zealand, 49th Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सैंटनर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कोलंबो में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच अहम मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\