एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रिलायंस ने नेपाल में पेश किया 'कैम्पा' ब्रांड

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रिलायंस इंडस्ट्रीज की इकाई रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लि. (आरसीपीएल) ने नेपाल में अपने शीतल पेय ब्रांड 'कैम्पा' को पेश किया है। कंपनी ने इसके लिए नेपाल के चौधरी ग्रुप के साथ साझेदारी की है।

जरुरी जानकारी | रिलायंस ने नेपाल में पेश किया 'कैम्पा' ब्रांड

नयी दिल्ली, 14 जुलाई रिलायंस इंडस्ट्रीज की इकाई रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लि. (आरसीपीएल) ने नेपाल में अपने शीतल पेय ब्रांड 'कैम्पा' को पेश किया है। कंपनी ने इसके लिए नेपाल के चौधरी ग्रुप के साथ साझेदारी की है।

दोनों कंपनियों ने सोमवार को एक संयुक्त बयान में कहा कि रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स ने चौधरी ग्रुप के साथ साझेदारी में नेपाल में भारतीय पेय ब्रांड कैम्पा को पेश कर दिया है।

कंपनी ने कहा, ‘‘यह नेपाल के प्रति कंपनी की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है।’’

रिलायंस कंज्यूमर ने कहा कि उसे खाद्य एवं पेय पदार्थ क्षेत्र में विनिर्माण और वितरण के मामले में चौधरी समूह से मदद मिलेगी ताकि स्थानीय आपूर्ति सुनिश्चित हो सके और नेपाल में कैम्पा उत्पादों का सुचारू रूप से वितरण हो सके।

चौधरी समूह नेपाल का सबसे बड़ा और अग्रणी कारोबारी समूह है। यह वैश्विक बाजार में 200 से अधिक कंपनियों और 260 ब्रांडों का संचालन करता है।

आरसीपीएल के कार्यकारी निदेशक केतन मोदी ने कहा, ‘‘हम अपने सहयोगी चौधरी ग्रुप के साथ मिलकर अपने ब्रांड कैम्पा के साथ नेपाल के बाजार में प्रवेश करते हुए बेहद उत्साहित हैं।... हमें विश्वास है कि ब्रांड नेपाल के उपभोक्ताओं के लिए ताजा और बेहतरीन स्वाद पेश करेगा।’’

चौधरी समूह के प्रबंध निदेशक निर्वाण चौधरी ने कहा, ‘‘यह साझेदारी उपभोक्ताओं को उच्च गुणवत्ता वाले पेय प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।.. यह रणनीतिक गठबंधन न केवल हमारे पेय पोर्टफोलियो का विस्तार करेगा, बल्कि क्षेत्र के प्रतिस्पर्धी पेय बाजार में एक प्रमुख कंपनी के रूप में हमारी स्थिति को भी मजबूत करेगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम अपने मजबूत वितरण नेटवर्क और बाजार विशेषज्ञता का लाभ उठाकर कैम्पा को नेपाल में एक लोकप्रिय ब्रांड के रूप में स्थापित करने के लिए तत्पर हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 14, 2025 10:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).