रिलायंस इंस्ट्रीज के ‘राइट एनटाइटलमेंट’ की तीसरे दिन भी जोरदार मांग
पेट्रोलियम से लेकर दूरंसचार तक विविध कारोबार करने वाली कंपनी आरआईएल ने 53,125 करोड़ रुपये के राइट इश्यू की घोषणा की है। यह राइट इश्यू बुधवार को शेयरधारकों की खरीदारी के लिये खुल गया है।
मुंबई, 22 मई शेयर बाजारों में रिलायंस इंडस्ट्रीज के ‘राइट एनटाइलमेंट’ (आरआईएल-आरई) के डिमैट कारोबार में शुक्रवार को तीसरे दिन भी जोरदार मांग रही। औसत प्रीमियम में 19 प्रतिशत से अधिक की तेजी आयी।
पेट्रोलियम से लेकर दूरंसचार तक विविध कारोबार करने वाली कंपनी आरआईएल ने 53,125 करोड़ रुपये के राइट इश्यू की घोषणा की है। यह राइट इश्यू बुधवार को शेयरधारकों की खरीदारी के लिये खुल गया है।
यह पहला ऐसा राइट इश्यू है जिसमें पात्र शेयरधारकों को डिमैट रूप में ही शेयर पात्रता प्रमाण प्राप्त हुए हैं। इसका करोबार शेयर बाजारों में हो सकता है।
शेयर बाजारों के पास उपलब्ध आंकड़े के अनुसार आरआईएल-आरईके प्रीमियम में शुक्रवार को औसतन 33.45 रुपये की वृद्धि हुई जो बहस्पतिवार के 28.07 रुपये के मुकाबले 19.2 प्रतिशत अधिक रहा है। वहीं बुधवार के 14 रुपये के मुकाबले 138.9 प्रतिशत अधिक है।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के आंकड़े के अनुसार आरआईएल-आरई का मात्रा-भारांश औसत मूल्य शुक्रवार को सुधरकर 218.76 रुपये रहा जो बृहस्पतिवार को 215.07 रुपये और बुधवार को 184 रुपये था।
राइट्स ऐंटाइटलमेंट का दाम रिलायंस शेयर के बाजार भाव और उसके राइट इश्यू मूल्य का अंतर है। आरआईएल का शेयर मूल्य 1,442.3 रुपये पर बंद हुआ जबकि कंपनी ने राइट इश्यू के लिये 1,257 रुपये दाम रखा है। इस प्रकार आरई का वास्तविक भाव 185.3 रुपये रहा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 22, 2020 09:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

