एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | तिमाही नतीजों के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर चार प्रतिशत लुढ़का

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दिग्गज कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर सोमवार को करीब चार प्रतिशत लुढ़क गया। कंपनी के तिमाही नतीजों के निवेशकों को उत्साहित करने में विफल रहने से उसके शेयरों में गिरावट आई।

जरुरी जानकारी | तिमाही नतीजों के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर चार प्रतिशत लुढ़का

नयी दिल्ली, नौ मई दिग्गज कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर सोमवार को करीब चार प्रतिशत लुढ़क गया। कंपनी के तिमाही नतीजों के निवेशकों को उत्साहित करने में विफल रहने से उसके शेयरों में गिरावट आई।

पिछले कई कारोबारी सत्रों से रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर नुकसान में कारोबार करता रहा है। सोमवार को भी बीएसई में कंपनी का शेयर 3.97 प्रतिशत और टूटकर 2,517.15 रुपये के भाव पर आ गया। दिन में कारोबार के दौरान एक समय यह 4.35 प्रतिशत के नुकसान के साथ 2,507.10 रुपये के भाव पर आ गया था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में कंपनी का शेयर 4.29 प्रतिशत के नुकसान के साथ 2,508 रुपये के भाव पर आ गया।

गत 29 अप्रैल से अब तक कंपनी के शेयर में 10.71 प्रतिशत की गिरावट आई है। इस दौरान कंपनी का बाजार मूल्यांकन 2,04,624.12 करोड़ रुपये घटकर 17,02,844.88 करोड़ रुपये पर आ गया है।

बीते वित्त वर्ष की चौथी मार्च तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज का शुद्ध लाभ 22.5 प्रतिशत बढ़ा है। हालांकि दिसंबर तिमाही की तुलना में कंपनी का शुद्ध लाभ 12.6 फीसदी घटा है। कंपनी का तिमाही परिणाम शुक्रवार को आया था।

कोटक सिक्योरिटीज लि. के खुदरा शोध प्रमुख श्रीकांत चौहान ने कहा, ‘‘तिमाही नतीजों के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में जबर्दस्त गिरावट आई। इसने पूरे बाजार को भी नीचे लाने का काम किया।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2022 06:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).