एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रिलायंस इंडस्ट्रीज का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में 11 प्रतिशत घटकर 16,011 करोड़ रुपये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रिलायंस इंडस्ट्रीज लि. का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में 11 प्रतिशत घटकर 16,011 करोड़ रुपये रहा।

जरुरी जानकारी | रिलायंस इंडस्ट्रीज का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में 11 प्रतिशत घटकर 16,011 करोड़ रुपये

नयी दिल्ली, 21 जुलाई रिलायंस इंडस्ट्रीज लि. का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में 11 प्रतिशत घटकर 16,011 करोड़ रुपये रहा।

कंपनी ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि बीते वित्त वर्ष 2022-23 की इसी तिमाही में कंपनी को 17,955 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

इससे पहले, जनवरी-मार्च, 2023 में कंपनी का शुद्ध लाभ रिकॉर्ड 19,299 करोड़ रुपये रहा था।

रिलायंस इंडस्ट्रीज की परिचालन आय में भी चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में घटकर 2.1 लाख करोड़ रुपये हो गई। बीते वित्त वर्ष की इसी तिमाही में यह 2.22 लाख करोड़ रुपये रही जबकि जनवरी-मार्च, 2023 में यह 2.16 करोड़ रुपये थी।

रिलायंस इंडस्ट्रीज की आय में कमी होने का मुख्य कारण कच्चे तेल के दाम में गिरावट और डीजल जैसे ईंधन के मार्जिन का घटना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 21, 2023 08:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).