जरुरी जानकारी | रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण करीब 11 लाख करोड़ रुपये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश की सबसे प्रमुख कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण सोमवार को करीब 11 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर रिलायंस का शेयर सर्वकालिक उच्च स्तर 1626.95 रुपये को छूने के बाद 1,612.30 रुपये पर बंद हुआ।

नयी दिल्ली, 15 जून देश की सबसे प्रमुख कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण सोमवार को करीब 11 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर रिलायंस का शेयर सर्वकालिक उच्च स्तर 1626.95 रुपये को छूने के बाद 1,612.30 रुपये पर बंद हुआ।

बाजार की रपटों के अनुसार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर कंपनी के 2.45 करोड़ शेयर सूचीबद्ध हैं। इस तरह कंपनी का बाजार पूंजीकरण 10 लाख 92 हजार करोड़ रुपये को छू गया।

यह भी पढ़े | RSMSSB Recruitment 2020: लैब टेक्निशियन और असिस्टेंट रेडियोग्राफर के 2,177 पदों पर भर्ती, 18 जून से करें अप्लाई.

बाजार पूंजीकरण के इस स्तार को छूने वाली यह पहली भारतीय कंपनी है।

कंपनी के राइट्स इश्यू भी सोमवार को शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुए। कंपनी ने इन्हें आंशिक भुगतान के अधार पर जारी आवंटित किया था।

यह भी पढ़े | FACT CHECK: Sir Ganga Ram Hospital के नाम से वायरल हो रहे पर्चे में कोरोना से निपटने के लिए इन दवाओं के इस्तेमाल की दी गई सलाह, अस्पताल ने बताया फर्जी.

उल्लेखनीय है कि कंपनी ने राइट्स इश्यू के तहत शेयरधारकों को 15 शेयरों पर एक शेयर आवंटित करने की पेशकश की थी। राइट्स शेयर के लिए प्रति शेयर 1257 रुपये का मूल्य रखा गया था। आवेदन पत्र के साथ शेयरधारकों को 25 फीसदी यानी 314.25 रुपये चुकाने थे। बाकी बची रकम 2 किस्तों में चुकानी है।

आंशिक मूल्य वाले राइट्स शेयर का भाव 690 रुपये प्रति शेयर पर खुला और 710.65 रुपये के उच्चतम स्तर को छू गया। बाजार बंद होने पर इसका भाव 698 रुपये प्रति शेयर रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\