एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 21 लाख करोड़ रुपये के पार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में शुक्रवार को दो प्रतिशत से अधिक की तेजी आई और कंपनी का बाजार मूल्यांकन 21 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया।

जरुरी जानकारी | रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 21 लाख करोड़ रुपये के पार

नयी दिल्ली, 28 जून रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में शुक्रवार को दो प्रतिशत से अधिक की तेजी आई और कंपनी का बाजार मूल्यांकन 21 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया।

बीएसई में कंपनी का शेयर 2.31 प्रतिशत की तेजी के साथ 3,131.85 रुपये पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 3.27 फीसदी की तेजी के साथ 3,161.45 रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था।

बीएसई की 30 कंपनियों में यह सबसे ज्यादा लाभ वाली कंपनी रही।

एनएसई में कंपनी का शेयर 2.19 प्रतिशत चढ़कर 3,128.25 रुपये पर बंद हुआ।

कंपनी का बाजार मूल्यांकन (एमकैप) 47,777.57 करोड़ रुपये बढ़कर 21,18,951.20 करोड़ रुपये हो गया। बाजार पूंजीकरण के हिसाब से रिलायंस इंडस्ट्रीज देश की सबसे मूल्यवान कंपनी है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर बीएसई में इस साल 21.16 प्रतिशत चढ़ चुका है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) इस वर्ष 13 फरवरी को 20 लाख करोड़ रुपये का बाजार पूंजीकरण हासिल करने वाली पहली भारतीय कंपनी बन गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 28, 2024 04:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).