जरुरी जानकारी | रिलायंस ब्रांड्स अबू जानी संदीप खोसला में 51 प्रतिशत हिस्सेदारी लेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रिलायंस ब्रांड्स लिमिटेड (आरबीएल) ने मंगलवार को कहा कि वह फैशन हाउस ‘अबू जानी संदीप खोसला’ (एजेएसके) में 51 फीसदी की बहुलांश हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी।

नयी दिल्ली, 19 अप्रैल रिलायंस ब्रांड्स लिमिटेड (आरबीएल) ने मंगलवार को कहा कि वह फैशन हाउस ‘अबू जानी संदीप खोसला’ (एजेएसके) में 51 फीसदी की बहुलांश हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी।

दोनों पक्षों की तरफ से जारी संयुक्त बयान के मुताबिक, रिलायंस समूह की कंपनी आरबीएल ने एजेएसके में खुद या अपनी अनुषंगियों के जरिये निवेश के लिए एक निर्णायक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। हालांकि, इस करार की राशि का खुलासा नहीं किया गया है।

बयान के मुताबिक, निर्णायक हिस्सेदारी रिलायंस की फर्म के पास जाने के बाद भी अबू जानी और संदीप खोसला इस ब्रांड के डिजाइन एवं रचनात्मक पक्षों का नेतृत्व करते रहेंगे।

मुंबई स्थित अबू जानी और संदीप खोसला भारत के प्रमुख फैशन डिजाइनर हैं। उनके ब्रांड एजेएसके को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अत्याधुनिक गुणवत्ता और सुरुचिपूर्ण शैली के लिए जाना जाता है। इस फैशन हाउस में फिलहाल एएसएएल, गुलाबो और मर्द नाम के तीन अन्य ब्रांड भी हैं।

रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (आरआरवीएल) की निदेशक ईशा अंबानी ने कहा, ‘‘भारत के अग्रणी फैशन व्यवसायियों के साथ जुड़ना खासा रोमांचक है। इससे हमें भारतीय शिल्प की पुनर्खोज को उनकी उत्साही प्रतिबद्धता के लिए एक मजबूत मंच तैयार करने का मौका मिलता है।’’

आरआरवीएल की सहायक कंपनी आरबीएल लग्जरी एवं खुदरा परिदृश्य में अपना विस्तार कर रही है। इस साल की शुरुआत में जनवरी में इसने एक नया फैशन लेबल बनाने के लिए राहुल मिश्रा के साथ साझेदारी की थी। पिछले साल उसने मनीष मल्होत्रा ​​के ब्रांड में भी निवेश किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\