विदेश की खबरें | ईरान में दो साल की हिरासत के बाद रिहाई सपने जैसी: स्वीडन के राजनयिक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. राजनयिक जोहान फ्लोडेरूस और दूसरे स्वीडिश नागरिक सईद अजीजी ईरानी नागरिक हामिद नौरी के बदले में रिहा होने के बाद शनिवार को स्वीडन पहुंचे। नौरी को इस्लामी गणतंत्र (ईरान) में 1988 में किये गये सामूहिक नरसंहार में भूमिका निभाने को लेकर स्टॉकहोम में युद्ध अपराध का दोषी ठहराया गया था।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

राजनयिक जोहान फ्लोडेरूस और दूसरे स्वीडिश नागरिक सईद अजीजी ईरानी नागरिक हामिद नौरी के बदले में रिहा होने के बाद शनिवार को स्वीडन पहुंचे। नौरी को इस्लामी गणतंत्र (ईरान) में 1988 में किये गये सामूहिक नरसंहार में भूमिका निभाने को लेकर स्टॉकहोम में युद्ध अपराध का दोषी ठहराया गया था।

फ्लोडेरूस अप्रैल, 2022 में छुट्टियां मनाकर अपने दोस्तों के साथ जब ईरान से लौट रहे थे तब तेहरान हवाई अड्डे पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। महीनों बाद उनकी हिरासत की खबर परिजनों के प्रयासों के बाद सामने आ पाई।

फ्लोडेरूस ने कहा,‘‘ दो सालों बाद मैं आखिरकार आजाद शख्स हो गया हूं और परिवार व मंगेतर के पास पहुंच गया हूं और अब मैं शादी कर पाऊंगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ ऐसा सपना, जिसपर मैं कभी-कभी विश्वास भी नहीं कर पाता था...सच हुआ।’’

टेब्लॉयड अखबार ‘एक्सप्रेसन’ पर फ्लोडेरूस का एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह शनिवार को अपनी मंगेतर से प्रणय निवेदन करते हुए जान पड़ते हैं। वहां स्वीडन के प्रधानमंत्री उल्फ क्रिसटेरसन भी नजर आ रहे हैं जो फ्लोडेरूस और अजीजी का स्वागत कर रहे हैं ।

ओमान ने ईरान और स्वीडन के बीच मध्यस्थता की, फलस्वरूप दोनों रिहा हो पाये।

स्वीडन में 2019 में नौरी की गिरफ्तारी के बाद संभवत: दोनों स्वीडिश नागरिक को ईरान में गिरफ्तार किया गया था।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\