देश की खबरें | मरीज की मौत के बाद रिश्तेदारों ने अस्पताल में तोड़फोड़ की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नवी मुंबई में एचआईवी संक्रमित एक मरीज की मौत से नाराज उसके रिश्तेदारों ने यहां नगर निगम संचालित एक अस्पताल में कथित तौर पर तोड़फोड़ की। इसी अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया था। यह जानकारी अधिकारियों ने बुधवार को दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

ठाणे, 28 अक्टूबर नवी मुंबई में एचआईवी संक्रमित एक मरीज की मौत से नाराज उसके रिश्तेदारों ने यहां नगर निगम संचालित एक अस्पताल में कथित तौर पर तोड़फोड़ की। इसी अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया था। यह जानकारी अधिकारियों ने बुधवार को दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना मंगलवार देर रात हुई और इस सिलसिले में कुछ व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है।

यह भी पढ़े | Maharashtra MLC Elections 2020: अभिनेत्री उर्मिला बन सकती है महाराष्ट्र विधान परिषद की विधायक? राज्यपाल नियुक्त 12 सीटों के लिए ये नाम चर्चा में.

नवी मुंबई के अतिरिक्त नगर आयुक्त संजय काकड़े ने कहा, ‘‘एचआईवी मरीज (28) को मंगलवार देर रात वाशी स्थित नवी मुंबई नगर निगम (एनएमएमसी) अस्पताल लाया गया था। जब उसे लाया गया था तब उसकी हालत नाजुक थी और भर्ती किये जाने के दो घंटे के भीतर ही उसकी मृत्यु हो गई।’’

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘उसकी मौत के बाद नाराज उसके रिश्तेदारों ने अस्पताल में कुछ फर्नीचर और कुछ उपकरणों को नुकसान पहुंचाया। उन्होंने चिकित्सकों एवं अन्य कर्मचारियों को अपशब्द भी कहे।’’

यह भी पढ़े | Covid-19 Vaccine Availability: कोरोना की वैक्सीन कब होगी उपलब्ध के सवाल पर अदार पूनावाला ने दिया ये जवाब.

काकड़े ने कहा कि अस्पताल ने तोड़फोड़ में लिप्त व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस को एक शिकायत दी।

वाशी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और कुछ व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Pitch Report: सुपर-8 के अहम मुकाबले में भारत के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या वेस्टइंडीज के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Aligarh School Bus Tragedy: अलीगढ़ में बड़ी लापरवाही, चलती स्कूल बस के टूटे फ्लोर से नीचे गिरी 7 साल की बच्ची, पहिये के नीचे आने से मौके पर ही मौत; देखें VIDEO

\