देश की खबरें | रिश्‍तेदार ने छात्रा के साथ किया दुष्‍कर्म, वीडियो बनाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बांदा जिले के गिरवां थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय स्नातक की छात्रा के साथ उसके एक रिश्तेदार ने कथित रूप से बलात्कार किया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बांदा, आठ नवंबर बांदा जिले के गिरवां थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय स्नातक की छात्रा के साथ उसके एक रिश्तेदार ने कथित रूप से बलात्कार किया।

नरैनी क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) सियाराम ने रविवार को बताया, ‘‘ 22 साल की स्नातक की छात्रा के साथ कथित रूप से बलात्कार किये जाने की घटना शुक्रवार रात की है। उस समय युवती घर में सो रही थी।"

यह भी पढ़े | श्रीनगर में माइनस 1.4 दर्ज किया गया तापमान.

गिरवां थाने में दर्ज की गई प्राथमिकी के आधार पर सीओ ने बताया, ‘‘पीड़िता के घर में रुका उसका 25 वर्षीय एक रिश्तेदार सोते समय उसे उठाकर एकांत जगह में ले गया और उसके साथ बलात्कार किया।"

उन्होंने कहा कि पीड़िता के अनुसार आरोपी युवक का उसके घर पहले से आना-जाना था।

यह भी पढ़े | Randeep Surjewala Attacks on Haryana Govt: हरियाणा में मेडिकल कॉलेज की फीस बढाकर 40 लाख करने के फैसले पर रणदीप सुरजेवाला का पलटवार, कहा-खट्टर सरकार ने गरीब के बेटा-बेटी का डॉक्टर बनने का सपना तोड़ा.

सीओ ने बताया कि पीड़िता के अनुसार,‘‘आरोपी ने अपने मोबाइल फोन पर घटना का वीडियो भी बनाया और पुलिस में शिकायत दर्ज करवाने पर वीडियो को सोशल मीडिया में पोस्ट करने की धमकी दी है।"

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण करवाया गया है तथा फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

सं आनन्‍द

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\