विदेश की खबरें | सदन अध्यक्ष और सांसद के बीच संबंध स्वीकार्य नहीं : सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सियन लूंग ने सोमवार को कहा कि संसद के अध्यक्ष (स्पीकर) तान चुआन-जिन और पीपुल्स एक्शन पार्टी (पीएपी) की उनकी सहयोगी सांसद चेंग ली हुई के बीच संबंध न सिर्फ अनुचित हैं बल्कि अस्वीकार्य हैं।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

सिंगापुर, 17 जुलाई सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सियन लूंग ने सोमवार को कहा कि संसद के अध्यक्ष (स्पीकर) तान चुआन-जिन और पीपुल्स एक्शन पार्टी (पीएपी) की उनकी सहयोगी सांसद चेंग ली हुई के बीच संबंध न सिर्फ अनुचित हैं बल्कि अस्वीकार्य हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने दोनों को समझाया था उसके बावजूद दोनों नेताओं ने अपने संबंध बरकरार रखे, जिसकी वजह से दोनों को इस्तीफा देना पड़ा था।

प्रधानमंत्री की यह टिप्पणी तान और चेंग के अपने-अपने राजनीतिक पदों और सत्तारूढ़ पीएपी की सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद आई है।

आजादी के बाद से ही सिंगापुर में सत्तारूढ़ पीएपी से दोनों नेताओं के इस्तीफे के कारण का जिक्र करते हुए ली ने संवाददाताओं से कहा, ''मेरा मानना है कि स्पीकर का किसी सांसद के साथ संबंध होना अनुचित है। यह ठीक नहीं है, यह अस्वीकार्य भी है।''

ली ने कहा कि 2020 में आम चुनाव के कुछ वक्त बाद इस बारे में उन्हें जानकारी मिली थी लेकिन इसकी शुरुआत के बारे में उन्हें जानकारी नहीं है।

प्रधानमंत्री ने फरवरी में दोनों से बात कर उन्हें समझाया था।

‘द स्ट्रेट्स टाइम्स’ अखबार की खबर के मुताबिक, जुलाई में प्रधानमंत्री ने कहा था कि उन्हें इस बात की पुख्ता सूचना मिली थी कि दोनों के बीच संबंध कायम हैं।

उन्होंने कहा, ''जब भी इस तरह के हालात पैदा होते हैं तो उससे निपटना और चीजों को सही करना, पीएपी का महासचिव होने के नाते मेरा कर्तव्य है। इसका मतलब है उन्हें समझाना, सही रास्ता बताना, उन्हें सुधारना और फिर भी जरूरत पड़े तो सांसद को पार्टी और संसद से निकालना।''

प्रधानमंत्री ने कहा, ''ली के साथ-साथ चेंग को भी फरवरी में समझाया गया था लेकिन वह नहीं मानीं और तान से संबंध बरकरार रखे।''

तान का, असंसदीय वाला एक वीडियो जुलाई में आने के बाद ली ने उन्हें कहा था कि वह उनसे मिलें। बातचीत के दौरान तान अपने असंसदीय आचरण और चेंग के साथ अनुचित संबंध को लेकर तत्काल इस्तीफा देने पर सहमत हो गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान