अमेरिका के एक अस्पताल से बरामद शवों के संबंध कोरोना वायरस से भी जुड़े

न्यूयॉर्क सिटी से करीब 80 किलोमीटर दूर छोटे से कस्बे एंदोवर में पुलिस अधिकारियों को अज्ञात सूत्र से इस संबंध में जानकारी मिली थी जिसके बाद उन्होंने शव बरामद किए।

यह घटना इस बात को रेखांकित करती है कि कोरोना वायरस के प्रकोप की वजह से अमेरिका में दीर्घकालिक स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं।

न्यूयॉर्क सिटी से करीब 80 किलोमीटर दूर छोटे से कस्बे एंदोवर में पुलिस अधिकारियों को अज्ञात सूत्र से इस संबंध में जानकारी मिली थी जिसके बाद उन्होंने शव बरामद किए।

ये शव एंदोवर सबएक्यूट और रिहेबिलिटेशन यूनिट से मिले हैं जो कि न्यूजर्सी के बड़े अस्पतालों में से एक है। न्यूजर्सी बुरी तरह से कोरोना वायरस प्रकोप से प्रभावित है।

टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक अभी इन 17 लोगों की मौत की वजह की पुष्टि नहीं हुई है लेकिन हाल ही में 68 लोगों की मौत अस्पताल में हुई थी जिनमें से 26 कोरोना वायरस से संक्रमित थे। हालांकि पुलिस ने अभी पुष्टि नहीं की है कि उन्होंने कितने शव बरामद किए हैं।

एंदोवर पुलिस के फेसुबक पेज पर नर्सिंग होम के एक मालिक चेम सिनबाउन ने बयान में कहा कि शवगृह में सामान्य तौर पर चार शव ही रहते हैं और इतने कभी नहीं रहे।

एंदोवर पुलिस प्रमुख एरिक डेनियल्सन ने सीएनएन को बताया कि स्पष्ट तौर पर कर्मचारियों के पास बेहद काम आ गया है और संभवत: कर्मचारियों की संख्या कम थी।

न्यूजर्सी के गवर्नर फिल मर्फी ने कहा कि इस घटना से वह गुस्से में हैं कि शव के ढेर लगने दिये गए। उन्होंने जांच के आदेश दिए हैं।

जॉन हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के अनुसार अमेरिका में कोरोना वायरस के संक्रमण से 32,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और न्यूयॉर्क के बाद न्यूजर्सी सबसे प्रभावित राज्य है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? क्राइस्टचर्च में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 2nd T20I Match Toss Winner Prediction: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी