देश की खबरें | रेखा गुप्ता ने नजफगढ़ नाले पर ‘रिवरफ्रंट’ की घोषणा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बृहस्पतिवार को यमुना नदी की सफाई के लिए जारी कई परियोजनाओं का निरीक्षण किया और नजफगढ़ नाले के नाम से जाना जाने वाली साहिबी नदी के किनारे एक ‘रिवरफ्रंट’ परियोजना की घोषणा की।

नयी दिल्ली, 10 अप्रैल दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बृहस्पतिवार को यमुना नदी की सफाई के लिए जारी कई परियोजनाओं का निरीक्षण किया और नजफगढ़ नाले के नाम से जाना जाने वाली साहिबी नदी के किनारे एक ‘रिवरफ्रंट’ परियोजना की घोषणा की।

मुख्यमंत्री के साथ दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना और जल संसाधन मंत्री प्रवेश वर्मा भी थे।

टीम ने सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग की 50 एकड़ भूमि का निरीक्षण किया और घोषणा की कि सरकार ने अब इस भूमि को एक सुंदर और भव्य सार्वजनिक पार्क में बदलने का निर्णय लिया है।

गुप्ता ने कहा, "इस भूमि में लोगों के लिए अपार संभावनाएं हैं और यह लंबे समय से दयनीय स्थिति में है। अब हम इसे हरे-भरे, सुलभ हरित क्षेत्र में बदलने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"

इस योजना में साहिबी नदी के किनारे प्रस्तावित ‘रिवरफ्रंट’ का विकास भी शामिल है। यह नदी इस क्षेत्र से होकर गुजरती है।

मुख्यमंत्री ने वजीराबाद में नाले, बारापुला नाला, सुनहरी पुल नाला और कुशक नाले में गाद हटाने के कार्य का भी निरीक्षण किया।

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, "हम यमुना सफाई प्रक्रिया की लगातार निगरानी कर रहे हैं। 22 नालों की सफाई का काम चल रहा है, ताकि इन नालों से निकलने वाला उपचारित पानी नदी में प्रवेश करते समय निर्धारित मानकों के अनुरूप हो।"

गुप्ता ने कहा, "आगामी मौसम में जलभराव या प्रदूषण से संबंधित किसी भी समस्या को रोकने के लिए दिल्ली के नागरिकों के लाभ के लिए सभी लोग मिलकर काम कर रहे हैं, जिससे दिल्ली एक स्वच्छ, स्वस्थ और सुरक्षित शहर के रूप में कार्य कर सके।"

आम आदमी पार्टी (आप) की पिछली सरकार पर निशाना साधते हुए गुप्ता ने कहा कि उसने नालों के माध्यम से यमुना में बहने वाले अनुपचारित अपशिष्ट जल पर ध्यान नहीं दिया।

उन्होंने कहा, “पिछली सरकार इन नालों की जमीनी स्थिति का आकलन करने की आवश्यकता को समझने में विफल रही। उन्होंने वातानुकूलित कार्यालयों से निर्णय लिए, जबकि हमारी सरकार ने यमुना की सफाई के प्रयासों की जमीनी स्तर पर निगरानी करने का संकल्प लिया है, और नालों के निर्माण स्थलों पर व्यक्तिगत रूप से काम की निगरानी की है।"

नजफगढ़ और शाहदरा सहित 22 बड़े नाले हैं, जहां से गाद निकालने का काम चल रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now