देश की खबरें | वैष्णो देवी मंदिर में तीर्थाटन के वास्ते सुरक्षा संबंधी मानक संचालन प्रक्रिया का पूर्वाभ्यास शुरू
जियो

जम्मू, तीन जून श्री माता वैष्णोदेवी श्राइन बोर्ड (एसएमवीडीएसबी) ने जम्मू कश्मीर की त्रिकुटा पहाड़ी पर माता वैष्णोदेवी मंदिर में तीर्थाटन बहाल होने पर पालन की जाने वाली मानक संचालन प्रक्रिया के संदर्भ में पूर्वाभ्यास शुरू किया है।

रियासी जिले के इस धमर्थस्थल का तीर्थाटन कोरोना वायरस महामारी के आलोक में 18 मार्च को बंद कर दिया गया था। अब इसे केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश के बाद ही बहाल किया जाएगा।

यह भी पढ़े | कोविड के मरीज में कैसे होता है ऑक्सीजन सेचुरेशन?.

बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘गुफा धर्मस्थल और उसके मार्ग में दिशानिर्देश की प्रक्रिया के तौर पर मानक संचालन प्रक्रिया के संदर्भ में पूर्वाभ्यास शुरू हो गया है। गृह मंत्रालय से निर्देश जारी होने के बाद ही तीर्थाटन शुरू होगा। ’’

अधिकारियों ने बताया कि लोगों के बीच एक दूसरे से दूरी बनाकर रखने के लिए निशान डाले जा रहे हैं, घोड़ों और उनके मालिकों का मेडिकल चेकअप किया जा रहा है तथा मार्ग एवं गुफा में अपनाये जाने वाले सुरक्षा उपाय किये जा रहे हैं।

यह भी पढ़े | बिहार: क्वारेंटाइन सेंटर में लोगों ने बॉलीवुड सॉन्ग 'संदेशे आते हैं' पर किया डांस, ऐसे बढ़ाया एक-दूसरे का हौसला (Watch Video).

उन्होंने बताया कि बोर्ड श्रद्धालुओं के ऑनलाइन पंजीकरण पर विचार कर रहा है तथा श्रद्धालुओं पर समयबद्ध तरीके से नजर रखने के लिए जीपीएस आधारित व्यवस्था पर गौर किया जा रहा है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वे एक दूसरे से दूरी बनाने के नियम का पालन करें।

उनके अनुसार विभिन्न स्थानों पर दरवाजों में फिट थर्मल स्कैनर लगाये जा रहे हैं तथा एक दूसरे से दूरी बनाये रखने के लिए मुफ्त वाली डॉर्मेट्री में बिस्तर अस्थायी रूप से घटाये जा रहे हैं एवं सशुल्क ठहराव केंद्रों में बस परिवार वालों को ठहरने दिया जाएगा ताकि संक्रमण नहीं फैले।

जम्मू के बहुफोर्ट में माता काली मंदिर में भी ऐसा ही पूर्वाभ्यास किया जा रहा है।

केंद्र सरकार ने शॉपिंग मॉल, होटल, रेस्तरां, अन्य आतिथ्य सेवा केंद्रों एवं धमर्थस्थलों को आठ जून से खोलने की अनुमति दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)