देश की खबरें | गौर की मौत पर अफसोस जताते हुए राउत ने भाजपा को ताना मारा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिवसेना नेता संजय राउत पुणे में रिहाइशी इलाके में घुसे गौर (जंगली सांड) की मौत पर अफसोस जताते हुए शुक्रवार को भाजपा को ताना मारा।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 11 दिसंबर शिवसेना नेता संजय राउत पुणे में रिहाइशी इलाके में घुसे गौर (जंगली सांड) की मौत पर अफसोस जताते हुए शुक्रवार को भाजपा को ताना मारा।

उन्होंने पत्रकारों से कहा, ''पुणे और नागपुर विधान परिषद निर्वाचन क्षेत्रों में गौर बेलगाम हो गए थे। शायद इस लिये पुणे में इस कदर हिंसा है।''

यह भी पढ़े | Uttar Pradesh: ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा, फसल के साथ बिजली भी पैदा करेंगे किसान.

गौरतलब है कि हाल ही में महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में भाजपा को अपने गढ़ पुणे स्नातक, नागपुर स्नातक और पुणे शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में हार का सामना करना पड़ा था।

भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल पुणे के कोथरूड विधानसभा क्षेत्र का प्रतिधित्व करते हैं।

यह भी पढ़े | हरियाणा और दिल्ली के कई इलाकों में अगले दो घंटे में गरज के साथ हल्की बारिश के आसार: IMD: 11 दिसंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

बुधवार को कोथरूड इलाके में एक गौर घुस गया था, जिसे काफी पीछा करने के बाद वन अधिकारियों ने पकड़ लिया था, लेकिन बाद में उसकी मौत हो गई। उसकी मौत की वजह थकावट और शरीर का तापमान जानलेवा स्तर तक बढ़ना बताई गई।

राउत ने कहा कि लोगों ने जिस प्रकार गौर का पीछा किया, वह आक्रोश दिलाने वाला था।

राज्यसभा सदस्य ने कहा, ''मासूम जानवर की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। वन अधिकारियों को अच्छी तरह प्रशिक्षित करने की जरूरत है।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Preview: किंग्समीड में आज दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Toss And Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड