एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | मुंबई में संपत्तियों का पंजीकरण अक्टूबर में तीन प्रतिशत घटकर 8,276 इकाई रहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मुंबई महानगरपालिका क्षेत्र में संपत्तियों का पंजीकरण अक्टूबर में एक साल पहले की तुलना में तीन प्रतिशत घटकर 8,276 इकाई रह गया। नाइट फ्रैंक इंडिया ने सोमवार को यह जानकारी दी।

जरुरी जानकारी | मुंबई में संपत्तियों का पंजीकरण अक्टूबर में तीन प्रतिशत घटकर 8,276 इकाई रहा

नयी दिल्ली, 31 अक्टूबर मुंबई महानगरपालिका क्षेत्र में संपत्तियों का पंजीकरण अक्टूबर में एक साल पहले की तुलना में तीन प्रतिशत घटकर 8,276 इकाई रह गया। नाइट फ्रैंक इंडिया ने सोमवार को यह जानकारी दी।

रियल एस्टेट सलाहकार नाइट फ्रैंक ने कहा कि त्योहारी मांग के बावजूद संपत्तियों की बिक्री कम रहने से पंजीकरण में कमी आई है।

अक्टूबर, 2021 में मुंबई शहर (बीएमसी) में संपत्तियों का पंजीकरण 8,576 इकाई रहा था।

नाइट फ्रैंक ने कहा कि मुंबई शहर में अक्टूबर, 2022 में संपत्तियों का पंजीकरण 8,276 इकाई रहा था। इससे राज्य को 705 करोड़ रुपये का राजस्व मिला।

नाइट फ्रैंक ने कहा कि चालू साल के पहले नौ माह (जनवरी-सितंबर) के दौरान संपत्तियों का पंजीकरण नौ प्रतिशत बढ़कर 1,03,557 इकाइयों पर पहुंच गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 31, 2022 06:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).