देश की खबरें | गोवा में 'अपार' आईडी के लिए 70 प्रतिशत छात्रों का पंजीकरण पूरा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गोवा ने 'अपार' आईडी के लिए 70 प्रतिशत स्कूली छात्रों का पंजीकरण पूरा कर लिया है, जो नर्सरी से बारहवीं कक्षा तक उनके प्रदर्शन और अन्य विवरणों को दर्शाएगा।
पणजी, 25 फरवरी गोवा ने 'अपार' आईडी के लिए 70 प्रतिशत स्कूली छात्रों का पंजीकरण पूरा कर लिया है, जो नर्सरी से बारहवीं कक्षा तक उनके प्रदर्शन और अन्य विवरणों को दर्शाएगा।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने आगामी शैक्षणिक वर्ष से छात्रों के लिए 'अपार' (ऑटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक अकाउंट रजिस्ट्री) आईडी अनिवार्य कर दी है।
गोवा के शिक्षा निदेशक शैलेश जिंगाडे ने 'पीटीआई वीडियो' से कहा कि नर्सरी से आगे के सभी छात्रों को अपार आईडी नंबर आवंटित किया जाता है।
उन्होंने कहा, "गोवा में नर्सरी से बारहवीं कक्षा तक 2,91,931 विद्यार्थी हैं। हालांकि केंद्र सरकार ने अपार कार्ड को अनिवार्य नहीं बनाया है, लेकिन हमने आगामी शैक्षणिक वर्ष से विद्यार्थियों के लिए मध्याह्न भोजन और अन्य सुविधाएं प्राप्त करने के लिए इसे अनिवार्य कर दिया है।"
जिंगाडे ने कहा कि इस कदम को लागू करने से पहले अभिभावकों और शिक्षकों को अपार के लाभों के बारे में जानकारी दी गई थी।
जिंगाडे ने कहा कि गोवा में अब तक 116 स्कूलों ने 100 प्रतिशत अपार पंजीकरण पूरा कर लिया है।
उन्होंने कहा, "मैं अपार पंजीकरण बढ़ाने में सहयोग के लिए शैक्षणिक संस्थानों के प्रमुखों को धन्यवाद देना चाहता हूं। कुछ समय के लिए हमें कई समस्याओं का सामना करना पड़ा और हमारा प्रतिशत लगभग 30 था।"
उन्होंने कहा कि पंजीकरण 30 प्रतिशत से बढ़कर लगभग 70 प्रतिशत हो गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)